'कांग्रेस की 'बी' टीम है आम आदमी पार्टी, उजागर हो गए हैं संबंध'
मनोज तिवारी का कहना है कि माना जाता था कि केजरीवाल का दल असल में कांग्रेस की बी टीम है। अब इसकी पुष्टि भी हो गई है।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को अरविंद केजरीवाल सरकार का वकील बनाए जाने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। उसका कहना है कि अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस के साथ क्या संबंध है यह सबके सामने आ गया है। कांग्रेस इनके साथ मिलकर दिल्ली में सरकार भी बना चुकी है। वहीं, कई राज्यों में कांग्रेस उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ती रही है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि प्रारंभ से ही माना जाता था कि केजरीवाल दल असल में कांग्रेस की बी टीम है। अब चिदंबरम के केजरीवाल सरकार का वकील बनने के समाचार ने इसकी पुष्टि कर दी है। कांग्रेस अपनी बी टीम के असंवैधानिक कार्य में उसका साथ दे रही है। आने वाले दिनों में यह भी संभव है कि दिल्ली में अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस 'आप' में शामिल हो जाए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के वकील बने चिदंबरम, माकन बोले- कदमों में झुके केजरीवाल
यह भी पढ़ें: कपिल ने कुमार विश्वास को लिखा खत, कहा- भैया कहां रुके हो, क्यों फंसे हो