विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदेशखाली विवाद पर ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए सैकड़ों BJP कार्यकर्ता

Published: Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM (IST)

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख व अन्य पर संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न का ...और पढ़ें

संदेशखाली विवाद पर ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का दिल्ली में प्रदर्शन
संदेशखाली विवाद पर ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का दिल्ली में प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बंग भवन के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस घेरा तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर तुगलक रोड थाने में गई।

मामले पर ममता बनर्जी चुप हैं- भाजपा

वहां कुछ देर रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख व अन्य पर संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप है। इस मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुप हैं। वह अपने नेता की निंदा भी नहीं की। उन्होंने दिल्ली में नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपित आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की।

ममता बनर्जी से पद से मांगा इस्तीफा

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में शाहजहां शेख को और अरविंद केजरीवाल दिल्ली में नारंग को बचाने में लगे हुए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बंगाल की घटना संवेदनशील मामला है। ममता बनर्जी को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस व आप में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत, हर्ष मल्होत्रा व योगेंद्र चांदोलिया, योगिता सिंह, लता गुप्ता, बांसुरी स्वराज, प्रवीण शंकर कपूर, ऋचा पांडेय मिश्रा, नीरज तिवारी, सागर त्यागी, विक्रम मित्तल, अनीस अब्बासी, मोहनलाल गिहारा, सीएल मीणा, प्रियल भारद्वाज आदि उपस्थित थे।