Move to Jagran APP

केजरीवाल सत्‍ता में बने रहने के लिए ले रहे झूठ का सहारा : भाजपा

आम आदमी पार्टी (आप) व कांग्रेस के बीच संभावित चुनावी गठजोड़ की हकीकत बताने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने करोलबाग में पदयात्रा निकाली।

By Edited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 09:09 AM (IST)
केजरीवाल सत्‍ता में बने रहने के लिए ले रहे झूठ का सहारा : भाजपा
केजरीवाल सत्‍ता में बने रहने के लिए ले रहे झूठ का सहारा : भाजपा

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) व कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा की पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने करोलबाग में कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बजाए और आप व कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का फैसला ले चुकी है। इस बात को अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी जान चुके हैं, इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं।

loksabha election banner

जिस कांग्रेस के खिलाफ वह भ्रष्टाचार के गीत गाते थे आज उसी के साथ गठबंधन करने को आतुर हैं। इन दोनों भ्रष्ट पार्टियों के बीच बंद कमरों में गठबंधन की साजिश चल रही है, जिसकी पोल खोलने के लिए यह ढोल आंदोलन चलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार देने के लिए समिति गठन का जो फैसला किया है, उससे लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए उनकी सालों की मेहनत आखिरकार रंग लाई।

दिल्ली की आप सरकार इस मसले पर पिछले चार वर्षों से हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इस कारण आखिरकार मोदी सरकार को कदम उठाना पड़ा। इन कॉलोनियों में रह रहे लोग यह समझ गए हैं कि जिस दिन भाजपा की सरकार केंद्र के साथ दिल्ली में भी बन जाएगी, उस दिन उन्हें मालिकाना ह़क मिल जाएगा।

विजय गोयल ने कहा कि महिलाओं को सम्मान व उनका हक दिलाने के लिए मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके विपरीत केजरीवाल सरकार ने चार साल बाद भी महिला सुरक्षा के चुनावी वादे पूरे नहीं किए। 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने, बसों में 15 हजार मार्शल तैनात करने, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के निपटारे के लिए 47 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने आदि वादे झूठे निकले। दिल्ली की महिलाएं उस सरकार से क्या उम्मीद करें, जिसके कई विधायकों पर ही महिला उत्पीड़न का आरोप है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.