Move to Jagran APP

श्याम जाजू ने शुरू किया 'मेरा परिवार भाजपा परिवार', कहा- घर-घर लगाया जाएगा भाजपा का झंडा

भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के लोगों को अगले 15 दिन तक लोगों को उनके घरों पर भाजपा का ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

By Edited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 09:55 PM (IST)
श्याम जाजू ने शुरू किया 'मेरा परिवार भाजपा परिवार', कहा- घर-घर लगाया जाएगा भाजपा का झंडा
श्याम जाजू ने शुरू किया 'मेरा परिवार भाजपा परिवार', कहा- घर-घर लगाया जाएगा भाजपा का झंडा

दिल्ली, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली और उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू ने मंगलवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर पर भाजपा का ध्वज फहराकर 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये भाजपा नेता व कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे। वहां भाजपा का झंडा फहराकर उन्हें आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील करेंगे।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में बहुत से काम किए हैं। लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों और इन उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के लोगों को अगले 15 दिन तक लोगों को उनके घरों पर भाजपा का ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

लोगों के घरों तक ध्वज खुद कार्यकर्ता लेकर जाएंगे। इस दौरान भाजपा के नई दिल्ली जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, दिल्ली की प्रदेश मंत्री सुमित्रा दहिया, निगम पार्षद सुभाष भड़ाना, शिखा राय, डॉ. नंदिनी शर्मा, मनीष अग्रवाल, भगत टोकस, सुनील सहदेव, तुलसी जोशी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता गजेंद्र सोलंकी, आरती मेहरा, प्रतिभा सूरज चौहान, राजेश गुलैया, शैलेंद्र सिंह मोंटी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव में अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम की शुरुआत की। फिर उन्होंने वाल्मीकि बस्ती, कांगड़ मोहल्ला, हरकेशनगर और कुसुमपुर पहाड़ी में भाजपा समर्थकों के घर जाकर भाजपा के झंडे लगाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्वज राष्ट्र के विश्वास और विकास का प्रतीक है। भाजपा के जनप्रतिनिधि सरकार में आने के बाद जो बोलते हैं उसे पूरा करते हैं। लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है। पिछले चार साल में ही भारत की अर्थव्यवस्था सुधरी है।

भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। पीएम ने सभी वर्गो के लिए लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण दिलाया। मुस्लिम महिलाओं के अधिकार को सम्मान दिया है। इस दौरान बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव में एसडीएमसी द्वारा बनाई गई नई सड़क का उद्घाटन भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.