विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने पार्षदों की वजह से नरेला जोन चेयरमैन पद हार गई भाजपा

By Prateek KumarEdited By:
Published: Tue, 06 Jul 2021 07:54 PM (IST)

नरेला जोन में चुनाव चेयरमैन पद पर भाजपा की करारी हार हुई। अपने ही पार्षदों के अनुपस्थित और क्रास वोटिंग ...और पढ़ें

राजधानी के तीनों नगर निगम में 12 वार्ड समितियों (जोन) के चुनाव संपन्न हो गए हैं।
राजधानी के तीनों नगर निगम में 12 वार्ड समितियों (जोन) के चुनाव संपन्न हो गए हैं।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी के तीनों नगर निगम में 12 वार्ड समितियों (जोन) के चुनाव संपन्न हो गए हैं। दक्षिणी निगम के चार तो पूर्वी निगम के दो जोन चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन पद भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हुई तो वहीं, उत्तरी निगम की छह में चार में भाजपा का कब्जा रहा तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने सदर पहाड़जोन में निर्विरोध जीत दर्ज की। जबकि नरेला जोन में चुनाव चेयरमैन पद पर भाजपा की करारी हार हुई। अपने ही पार्षदों के अनुपस्थित और क्रास वोटिंग की वजह भाजपा प्रत्याशी अंजू हार गईं और आप प्रत्याशी रामनारायण ने जीत दर्ज की। हालांकि डिप्टी चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी ब्रहम प्रकाश जीत गए।

दरअसल, नरेला जोन में कुल 22 सदस्य हैं। इसमें 16 सदस्य निर्वाचित हैं तो वहीं छह सदस्य मनोनित हैं। इसमें भाजपा के पास 13 तो आम आदमी पार्टी के 9 सदस्य हैं। लेकिन, चुनाव के समय मामला पलट गया। भाजपा की पार्षद पूनम जहां चुनाव के समय विपक्ष के सदस्यों के साथ बैठ गई तो वहीं, एक पार्षद ज्योति रछौया अनुपस्थित रही। इससे 21 सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया। जिसमें चेयरमैन पद पर आप प्रत्याशी राम नारायण को 11 मद मिले तो वहीं भाजपा प्रत्याशी को 10 ही मत मिल पाए। इससे आप प्रत्याशी की जीत हो गई। डिप्टी चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी ब्रहम प्रकाश को 11 मत मिले तो वहीं आप प्रत्याशी प्रदीप जिंदल को 10 ही मत मिले।

हालांकि डिप्टी चेयरमैन पद पर भी संकट आ गया था क्योंकि आप पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में डाले गए एक मत को अवैध घोषित करने का मुद्दा उठा दिया था। हालांकि निगम सचिव और उपायुक्त ने नियमों को देखकर मत को मान्य करार दिया। इससे भाजपा प्रत्याशी ब्रहम प्रकाश की जीत हुई। वर्ष 2017 से लेकर पांच बार के चेयरमैन पद के चुनाव भाजपा तीन बार जीतने में कामयाब रही है तो वहीं दो बार आप को जीत मिली है। दिल्ली सरकार को तीनों निगमों में दस 10-10 सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार होता है। 10 में से छह सदस्य इसी जोन से मनोनीत किए गए थे। इससे आप का पलड़ा भारी हो गया था।

किस जोन में कौन बना चेयरमैन-डिप्टी चेयरमैन व स्थायी समिति का सदस्य

पूर्वी दिल्ली नगर निगम

वार्ड समिति- चेयरमैन- डिप्टी चेयरमैन- स्थायी समिति के सदस्य

शाहदरा उत्तरी- प्रवेश शर्मा-नीता बिष्ट- पुनीत शर्मा

शाहदरा दक्षिणी-हिमांशी पांडेय- बबिता खन्ना- बिपिन बिहारी सिंह, शशि चांदना

उत्तरी दिल्ली नगर निगम

वार्ड समिति- चेयरमैन- डिप्टी चेयरमैन- स्थायी समिति के सदस्य

नरेला- राम नारायण-ब्रहम प्रकाश--

रोहिणी-ऋतु गोयल-सोहन पाल फौजी--

सिविल लाइंस- नवीन कुमार त्यागी-कौस्तूबानंद -रेखा सिन्हा

केशवपुरम-योगेश वर्मा-सीमा गुप्ता-अंजू जैन

करोल बाग-तेजराम फौर- सुनिता मिश्रा-राजेश लावड़िया

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

वार्ड समिति- चेयरमैन- डिप्टी चेयरमैन- स्थायी समिति के सदस्य

पश्चिमी-श्वेता सैनी- किरण चोपड़ा- बीके ओबराय

नजफगढ़-सत्यपाल मलिक- मीना यादव

दक्षिणी-सुभाष भड़ाना-रेखा सांकला- सुरेश कुमार गुप्ता

मध्य-राजपाल सिंह-सुनील सहदेव