Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कहा- वहां आपातकाल

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में लगाया गया आपातकाल 21 महीने में ही समाप्त हो गया था, लेकिन पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारियों का हनन अब भी जारी है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 09:07 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 09:07 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कहा- वहां आपातकाल
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कहा- वहां आपातकाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। पिछले सात दिनों तक अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अंतिम दिन उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

जाजू ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में लगाया गया आपातकाल 21 महीने में ही समाप्त हो गया था, लेकिन पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारियों का हनन अब भी जारी है। वहां राष्ट्रवादी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जो हिंसक घटनाएं हो रही हैं वह ममता बनर्जी सरकार के घटते जनाधार का सबूत है। वह सत्ता में बने रहने के लिए विपक्ष पर हिंसक अत्याचारों को प्रोत्साहित कर रही हैं। देशभर के भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में लोकतंत्र की पुनस्र्थापना के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जनता 2019 के चुनाव में ममता सरकार की विदाई सुनिश्चित करेगी।

हफ्तेभर चले प्रदर्शनों के संयोजक व प्रदेश भाजपा के महामंत्री रविंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कार्यकर्ता बंगाल के सहयोगियों को पूरा नैतिक समर्थन दे रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश मिलने पर यहां के कार्यकर्ता बंगाल में जाकर चुनाव प्रचार करने को भी तैयार हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.