विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LK Advani Health Update: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, बुधवार देर रात किया गया था भर्ती

Published: Thu, 27 Jun 2024 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2024 02:27 PM (IST)

LK Advani Health Update भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें दिल्ली ...और पढ़ें

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से डिस्चार्ज किया गया। (फाइल फोटो)
लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से डिस्चार्ज किया गया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली एम्स से अपने आवास के लिए रवाना हुए लालकृष्ण आडवाणी
  2. यूरिन में संक्रमण के कारण बुधवार रात को कराया गया था भर्ती

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। LK Advani Health Update : पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से बृहस्पतिवार दोपहर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह एम्स से अपने आवास के लिए रवाना हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूरिन में संक्रमण के कारण उन्हें बुधवार देर रात एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था।एम्स के डॉक्टरों के अनुसार, भाजपा नेता की हालत स्थिर होने पर उन्हें निगरानी में रखा गया था।

यूरिन में संक्रमण से संबंधित परेशानी के चलते यूरोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार उन्हे रात 10.28 बजे ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। यूरोलाजी के डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे थे।

इसी साल भारत रत्न से हुए सम्मानित

8 नवंबर, 1927 को कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च, 2024 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। आडवाणी 1942 में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए।

आडवाणी ने 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में, लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) की कैबिनेट में उपप्रधान मंत्री थे।