Move to Jagran APP

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने बांटे कपड़े व सैनिटाइजर, लगाए पेड़

Happy Birthday PM Narendra Modi दिलशाद गार्डन पॉकेट क्यू गेट नंबर तीन के पास फल खिचड़ी व मास्क का वितरण किया गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 02:54 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 02:54 PM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने बांटे कपड़े व सैनिटाइजर, लगाए पेड़
पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने बांटे कपड़े व सैनिटाइजर, लगाए पेड़

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यमुनापार में जोर शोर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन यमुना विहार स्थित ली डायमंड हॉल में निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता द्वारा भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन के मार्गदर्शन में 200 महिलाओं को साड़ी, सैनिटाइजर, काढ़ा व मास्क वितरित किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में कथा वाचक अजय भाई, उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष मोहन गोयल, मंडल अध्यक्ष मुकेश गोयल, जगदीप गौतम, पुनीत कुमार, मधु चावला, महेश अत्री, नितिन शर्मा, शीतल शुक्ला, वंदना सचदेवा, माला सक्सेना, अजय मोहन शर्मा आदि शामिल रहे।

वहीं, दिलशाद गार्डन पॉकेट क्यू गेट नंबर तीन के पास फल, खिचड़ी व मास्क का वितरण किया गया। इसके बाद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ किया गया। इस दौरान पार्षद वीर सिंह पंवार, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एमके शर्मा, विकास हांडा, सुभाष कटारिया, सुषमा वाधवा, देवेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। वहीं, साकेत ब्लॉक पार्क में निगम पार्षद गोविंद अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष रीनू जैन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक अभय वर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग भी मिला। सोनिया विहार जीरो पुश्ते पर श्रीराम कॉलोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राज के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाकर सेवा सप्ताह मनाया गया।

जिला नवीन शाहदरा में सेवा सप्ताह के तहत निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 200 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, निशुल्क कृत्रिम अंगों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार, नरेश सेन, पार्षद रीना महेश्वरी, दिल्ली प्रदेश मंत्री मीनाक्षी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव खारी, हरिओम विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, सुमनलता नागर, कर्मवीर चंदेल आदि मौजूद रहे। भाजपा घोंडा मंडल अध्यक्ष दिनेश अच्छवान के नेतृत्व में अंबेडकर बस्ती, घोंडा गांव के प्राथमिक विद्यालय में आम, जामुन, नीम, एल्सटॉनिया, चंपा आदि के पौधे लगाए।

वहीं, निर्माण विहार लाल बत्ती के पास भाजपा युवा मोर्चा ने 70 रिक्शा चालकों व ऑटो को खाने की थाली वितरित की। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, शाहदरा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर चौधरी, युवा मोर्चा के प्रवक्ता अभिजीत मिश्र, प्रदेश मंत्री हरीश दीक्षित, संदीप डेढ़ा व सुमित मल्होत्र आदि मौजूद रहे। गांधी नगर विधानसभा में विधायक अनिल बाजपेयी के कार्यालय के बाहर भंडारा का आयोजन हुआ। कोंडली विधान सभा प्रभारी व पूर्व प्रत्याशी राजकुमार ढिल्लो के नेतृत्व में कल्याणपुरी, दल्लूपुरा, घड़ोली क्षेत्र में 70-70 पौधे लगाए गए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.