Move to Jagran APP

महाअभियान पर तंज: BJP नेता आदेश गुप्ता ने कहा- सियासत की जगह सहयोग करें केजरीवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार मच्छरजनित बीमारियों को रोकने में निगमों का सहयोग करने की बजाय ढोंग कर रही है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:37 PM (IST)
महाअभियान पर तंज: BJP नेता आदेश गुप्ता ने कहा- सियासत की जगह सहयोग करें केजरीवाल
महाअभियान पर तंज: BJP नेता आदेश गुप्ता ने कहा- सियासत की जगह सहयोग करें केजरीवाल

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर दिल्ली सरकार के दस सप्ताह, दस बजे और दस मिनट अभियान को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार मच्छरजनित बीमारियों को रोकने में निगमों का सहयोग करने की बजाय ढोंग कर रही है।

prime article banner

आरोप: निगमों का फंड कम करने के साथ उसे रोका जा रहा 

सत्ता में आने के बाद से केजरीवाल सरकार लगातार निगमों को पंगु बनाने का प्रयास कर रही है। इसके तहत निगमों का फंड कम करने के साथ उसे रोका जा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वह जनहित से जुड़े मुद्दों पर सियासत की जगह निगम का सहयोग करें। ताकि दिल्ली के लोग को राहत दी जा सके।

महाअभियान पर तंज

आदेश गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर निगम डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्राथमिकता के साथ बखूबी काम कर रहे हैं। इसके तहत महाअभियान की भी शुरुआत की गई है। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद नगर निगम योजनाबद्ध तरीके से दिल्लीवासियों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने का काम कर रहे हैं।

डीबीसी वर्कर्स फॉगिंग कर रहे 

डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) वर्कर्स फॉगिंग कर रहे हैं। घर-घर जाकर मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए भी कार्य कर रहे हैं। इसकी वजह से बीते वर्षों में दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों को रोकने में नगर निगम सफल रहें, लेकिन निगमों को सहयोग करने की बजाय उनके कार्य का श्रेय दिल्ली सरकार लेना चाहती है।

जनता देख  रही मामला

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह केजरीवाल सरकार से कहना चाहते हैं कि श्रेय लेने की कोशिश करने से कुछ नहीं होता जनता भी देख रही है कि निगम के कर्मी किस तरह से मच्छर जनित बीमारियों के साथ-साथ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK