Move to Jagran APP

इंडिया गेट पर महिलाओं ने हाथ में रचाया कमल मेहंदी, मोदी सरकार के लिए कहा 'नमो अगेन'

इंडिया गेट पर नमो अगेन अभियान के तहत कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिलाओं ने हाथों में कमल मेहंदी रचाने के साथ ही नमो अगेन सहभोज का भी आयोजन किया।

By Edited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 09:06 AM (IST)
इंडिया गेट पर महिलाओं ने हाथ में रचाया कमल मेहंदी, मोदी सरकार के लिए कहा 'नमो अगेन'
इंडिया गेट पर महिलाओं ने हाथ में रचाया कमल मेहंदी, मोदी सरकार के लिए कहा 'नमो अगेन'

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 'नमो अगेन' अभियान के तहत कई तरह के कार्यक्रम भी हुए। महिलाओं ने हाथों में कमल मेंहदी रचाने के साथ ही नमो अगेन सहभोज का भी आयोजन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। गोयल ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है, जिनके सकारात्मक विचारों की लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेश में देखी जा सकती है।

loksabha election banner

पहले की सरकारों ने देश को उस स्थिति में खड़ा कर दिया था, जिसमें गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती थी। 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही बदलाव हम सभी ने देखा। स्वच्छ भारत अभियान से देश को स्वच्छता की ओर ले जाने की पहल मोदी सरकार ने की और शौचालय निर्माण कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। जनधन योजना से समाज के सभी वर्गों को विशेष कर महिलाओं को बैंक से जोड़कर उन्हें आर्थिक समृद्धि दी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बजट में धुएं भरे जीवन से महिलाओं को मुक्ति देने के लिए आठ करोड़ गैस कनेक्शन बांटने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पराशर झा ने कहा कि आज महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों पर कमल मेंहदी लगाकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति कटिबद्ध है। मोदी सरकार ने तीन तलाक पर अध्यादेश लाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मुकल अग्रवाल, पुष्पा राजपूत, श्याम बाला, कार्यक्रम संयोजक रेनू सिंह, जिला अध्यक्ष स्मिता कौशिक, राजरानी छिकारा, रेनू चौधरी, शोभा शुक्ला, प्रेमलता गौड़, मनी बंसल, स्मृति सिंह, मधु सिसोदिया, छवि कला सिंह, दामिनी चहल, टीना आहूजा और गीता आदि शामिल हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.