Move to Jagran APP

Migrant Workers News: प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भाजपा ने बढ़ाया हाथ, बनाई कमेटी

इन कामगारों की मदद के लिए भाजपा ने समिति गठित की है। इस समिति में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत कई नेता शामिल हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 11:38 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 11:38 AM (IST)
Migrant Workers News: प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भाजपा ने बढ़ाया हाथ, बनाई कमेटी
Migrant Workers News: प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भाजपा ने बढ़ाया हाथ, बनाई कमेटी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। घर लौट रहे कामगारों की सहायता के लिए भाजपा ने विशेष मुहिम शुरू की है। उत्तर प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर नौ सहायता केंद्र बनाए गए हैं। अबतक 30 हजार लोगों की सहायता की गई है। अगले एक सप्ताह तक सहायता केंद्र खुले रहेंगे। पिछले कई दिनों से कामगार वापस घर लौट रहे हैं। इन्हें घर पहुंचाने के लिए श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बावजूद इसके कई लोग पैदल घर जा रहे हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा पर रोक दिया जा रहा है।

loksabha election banner

इन कामगारों की मदद के लिए भाजपा ने समिति गठित की है। इस समिति में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा मंत्री विक्रम बिधूड़ी व गजेंद्र यादव शामिल हैं।

उधर, भाजपा ने दिल्ली सरकार पर सब्जी मंडियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। मंडियों में काम करने वाले आढ़तियों के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चर्चा की। आढ़तियों ने समस्याएं हल करने और सुरक्षा के लिए जरूरी प्रबंध करने की मांग की है। भाजपा जल्द ही उनकी समस्या उपराज्यपाल अनिल बैजल के सामने रखेगी।

ऑड-इवेन का विरोध

मनोज तिवारी ने कहा कि इन मंडियों से पूरी दिल्ली में फल व सब्जी की आपूर्ति होती है। इसके बावजूद यहां काम करने वालों की समस्या को सरकार नजरअंदाज कर रही है। बिना किसी योजना के सम-विषम लागू किया गया है। चालान काटकर यहां काम करने वालों को परेशान किया जा रहा है। मंडियों को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नीलकांत बक्शी ने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मंडियों के व्यापारियों व आढ़तियों से मुलाकात करेंगे। इनकी समस्याओं का ज्ञापन उपराज्यपाल को सौंपा जाएगा। इस मौके पर अनिल मल्होत्र, राजेंद्र शर्मा सहित कई आढ़ती मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.