Move to Jagran APP

Delhi Jal Board News: अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारी हुए परमानेंट

Delhi Jal Board News दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कच्चे कर्मचारी अब पक्के किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से 700 कर्मचारियों की सरकारी नौकरी परमानेंट हो जाएगी और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ भी इन्हें मिलेंगे।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 09 Feb 2022 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 09 Feb 2022 10:57 AM (IST)
Delhi Jal Board News: अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारी हुए परमानेंट
अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारी हुए पर्मानेंट

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कच्चे कर्मचारी अब पक्के किए गए हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से 700 कर्मचारियों की सरकारी नौकरी परमानेंट हो गई है और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन्हें अब मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को खुद कर्मचारियों को अपने हाथों अप्वाइंटमेंट लेटर (नियमित होने का सर्टिफिकेट) दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का सर्टिफ़िकेट दिया।

loksabha election banner

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के 700 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। बुधवार को इन्हें पक्की नौकरी का पत्र देते हुए खुशी हो रही है। अब इन कर्मचारियों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कर्मचारी पक्के किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है।

इसके साथ ही जब से हमारी सरकार आई है, बहुत सारे काम हुए हैं। बिजली पानी के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। उनकी देश भर में चर्चा है। आज इन कर्मचारियों को पक्का कर भी बड़ा काम किया जा रहा है। देश में जब सभी सरकारें सरकारी कार्यों को प्राइवेट हाथों में  दे रहे हैं, हम कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रहे हैं। हमारी इच्छा है कि जिन भी विभागों में कच्चे कर्मचारी हैं उन्हें भी पक्का किया जाए। मगर दूसरे विभागों में कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, मगर हमारा प्रयास जारी है। जल बोर्ड में हम इसलिए कर पाए कि क्योंकि जल बोर्ड स्वायत्त संस्था है।

बता दें कि दिसंबर, 2021 में दिल्ली जल बोर्ड ने फेलो भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया था। यहां सीनियर फेलो, फेलो और एसोसिएट फेलो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhijalboard.nic.in के माध्यम से आवेदन कर करना था। इस प्रक्रिया के तहत 30 खाली पदों को भरा जाएगा। बता दें कि सीनियर फेलो पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवार को हर महीने 2 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा। फेलो पद पर हर महीने 1 लाख 25 हजार रुपये और एसोसिएट फेलो को 75000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Koo App

दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला! Delhi Jal Board के कच्चे कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की CM Arvind Kejriwal ने खुद 700 कर्मचारियों को दिया पक्की नौकरी का Certificate ”अब पूरे देश में इसकी मांग उठेगी की दिल्ली में हो सकता है तो दूसरे राज्यों में क्यों नहीं?”

View attached media content - Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) 9 Feb 2022

दिल्ली में आशियाना चाहते हैं तो जरूर पढ़िये यह खबर, आवेदन के साथ डीडीए फ्लैट मिलने की गारंटी !


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.