विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश की टीम ने जीती अंडर-17 एकदिवसीय मैचों की सीरीज

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 28 Mar 2018 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 01:05 PM (IST)

बांग्लादेश के गेंदबाज मेंहदी हसन ने तीन विकेट व मृत्युंजय ने दो विकेट लिए।

बांग्लादेश की टीम ने जीती अंडर-17 एकदिवसीय मैचों की सीरीज
बांग्लादेश की टीम ने जीती अंडर-17 एकदिवसीय मैचों की सीरीज

नोएडा (जेएनएन)। शहीद विजय पथिक क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे अंडर-17 एकदिवसीय मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में बांग्लादेश की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 30 ओवर में ही मैच जीत लिया। लगातार दो मैच जीत कर सिरीज पर कब्जा कर लिया।

अफगानिस्तान की टीम एकमात्र पहला मैच ही जीत सकी थी। सीरीज के अंतिम मैच में बांग्लादेश ने टास जीतकर अफगानिस्तान की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज खैबर मात्र 03 रन पर पवेलियन लौट गए। बाद में सुलेमान भी 09 रन बनाकर चलते बने।

जल्द दो विकेट गिरने के बाद टीम के माथे पर बल पड़ गया। कप्तान एजाज ने संभल कर खेलते हुए धीरे-धीरे टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। 45 रन पर वह आउट हो गए। जिसके बाद टीम बिखरती गई। 45 ओवर में 114 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

बांग्लादेश के गेंदबाज मेंहदी हसन ने तीन विकेट व मृत्युंजय ने दो विकेट लिए। 114 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंग्लादेश की टीम ने 30 वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। मैच में 54 रन की शानदार पारी के लिए प्रांतिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।