गौतमबुद्धनगर समेत वेस्ट यूपी की कई सीटों पर बसपा उम्मीदवार घोषित, जानिए- इनके नाम
बसपा ने गौतमबुद्धनगर समेत यूपी की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें दिल्ली से सटी गौतमबुद्धनगर सीट पर बसपा ने सतबीर नागर को टिकट दिया गया है।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 03:10 PM (IST)
नोएडा, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर समेत यूपी की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली से सटी गौतमबुद्धनगर सीट पर बसपा ने सतबीर नागर को टिकट दिया गया है। यहां पर उनका मुकाबला पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह से होगा। दोनों ही प्रत्याशियोें ने शुक्रवार को अपना नामांकन कर दिया है।
यहां पर बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सीट बंटवारे के तहत बसपा 38 , सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें