जानिये- दिल्ली वालों के किस अंदाज पर फिदा हुए CM अरविंद केजरीवाल, जमकर तारीफ की
Baba Ka Dhaba ढाबा संचालक कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी को लेकर शहर के लोगों की दरियादिली से खुश होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाबा का ढाबा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल्ली दिल वालों की।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली वाले अपनी जिंदादिली के लिए देशभर में जाने जाते हैं, इसलिए शहर को 'दिल्ली वालों दिल्ली' भी कहा जाता है। समाज में आए बदलाव के बावजूद यहां के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ ही जाते हैं। इसका नमूना पिछले सप्ताह ही देखने को मिला, जब दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में ढाबा चलाने वाले दंपती की मदद के लिए लोग आगे आए। दरअसल बुधवार को ट्विटर पर एक बुजुर्ग दंपती की मुफलिसी का वीडियो वायरल होने के बाद मदद के लिए इतने लोग आ गए कि 'बाबा का ढाबा' का पूरा खाना ही खत्म हो गया। अब तो ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाले Zomato को अपनी चेन में लिस्टेट कर लिया है।
लोगों की जिंदादिली देख इतराए सीएम केजरीवाल, बोले 'दिल वालों की दिल्ली'
इस पर अपने शहर के लोगों की दरियादिली से खुश होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'बाबा का ढाबा' की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'दिल्ली दिल वालों की'। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों की कोरोना और डेंगू के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए तारीफ कर चुके हैं।
गौरतलब है कि जब बाबा के ढाबा के संचालक कांता प्रसाद की गरीबी का वीडियो मालवीय नगर विधानसभा सीट से विधायक सोमनाथ भारती ने देखा तो वह भी उस पर ढाबे गए। वहां पर सोमनाथ भारती ने कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी से मुलाकात की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की। वहीं, इसी ट्वीट पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'दिल वालों की दिल्ली'। बता दें कि कांता प्रसाद और बादामी देवी से मुलाकात के दौरान दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने दोनों को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
यह है पूरा मामला
कांता प्रसाद और उनकी पत्नी दिल्ली के मालवीय नगर में छोटा सा ढाबा चलाते हैं। लॉकडाउन के दौरान और फिर बाद में भी लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उनकी दुकान पर खाना खाना बंद कर दिया। इसके चलते दंपती की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। एक व्यक्ति ने उनकी मुफलिसी (गरीबी) का वीडियो बनाकर फेसबुक और ट्वीटर पर शेयर कर दिया।
इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, सोनम कपूर और सुनील शेट्टी के साथ क्रिकेटर अश्विन ने भी लोगों से मदद करने की अपील की थी। शख्स के बनाए वीडियो को क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड जगत तक लोगों ने शेयर किया और इनकी मदद करने की गुजारिश की। इसके बाद असर यह हुआ कि लोग उनके ढाबे पर खाने खाने के लिए इतना संख्या में आ गए कि खाना ही खत्म हो गया।
यह भी जानिये
- मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले कांता प्रसाद अपनी पत्नी बादामी देवी के साथ कई दशकों से दिल्ली के मालवीय नगर में ढाबा चलाते हैं।
- लॉकडाउन से पहले तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन कोरोना के चलते लोगों ने ढाबे पर भोजन करना छोड़ दिया। इससे दंपती गंभीर आर्थिक संकट में आए गए।
- कांता प्रसाद के मुताबिक, उनके दो बेटे और एक बेटी है, पर तीनों में से कोई उनकी मदद नहीं करता है।
- दंपती के मुताबिक, दोनों ही पूरा ढाबा चलाते हैं। जिंदगी के 8 वसंद देख चुके कांता प्रसाद आज भी बेहद हिम्मत के साथ ढाबा चला रहे हैं। इस काम में पत्नी बादामी देवी पूरी शिद्दत के साथ उनकी मदद करती हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो