Delhi News: सुमित्रा दहिया ने कहा- अपने घर पर तिरंगा फहराने का गौरव जरूर महसूस करें
सुमित्रा दहिया ने स्थानीय लोगों को राष्ट्रध्वज वितरित किया। सुमित्रा दहिया ने कहा कि यह हर भारत वासी के लिए गर्व की बात है कि वह आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का हिस्सा बन रहा है। अपने घर पर तिरंगा फहराने का गौरव इस बार जरूर महसूस करिये।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मालवीय नगर विधानसभा के हौजखास मंडल में गीता भवन मंदिर में भंडारा आयोजित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा दहिया ने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर सभी देशवासियों की उन्नति के लिए हवन किया और ब्राह्मणों को भोजन करवाया।
गर्व की बात
इस अवसर पर सुमित्रा दहिया ने स्थानीय लोगों को राष्ट्रध्वज वितरित किया। सुमित्रा दहिया ने कहा कि यह हर भारत वासी के लिए गर्व की बात है कि वह आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का हिस्सा बन रहा है। अपने घर पर तिरंगा फहराने का गौरव इस बार जरूर महसूस करिये। कार्यक्रम में नई दिल्ली जिला और हौजखास मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने दिया संदेश
इधर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आदित्य केयर एंड एजुकेशन सोसायटी की ओर से पुष्प विहार स्थित दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक व गीत प्रस्तुत किए। स्वच्छता व हर घर तिरंगा अभियान की थीम पर आधारित अपनी प्रस्तुति के जरिये बच्चों ने लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की।
75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मन रहा
सोसायटी के अध्यक्ष समाजसेवी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत वासियों के लिए इस बार के स्वतंत्रता दिवस का जोश ही कुछ अलग है। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई और हरियाली का ध्यान रखें। अनिल गुप्ता ने बच्चों को पेंसिल सेट, पेंसिल कलर, मेडल, शील्ड, टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र व ज्यामेट्री बाक्स और नोटबुक बांटे। इस दौरान ध्वजारोहण भी किया गया।