Move to Jagran APP

Ayodhya Mandir Construction: तेजी से बढ़ रहा विहिप का निधि समर्पण अभियान

हिम्मतपुरी 17-ब्लॉक स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास महाराज ने इस अभियान के लिए मयूर विहार जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद बछैती पार्षद बिपिन बिहारी सिंह समेत कई लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए उन्हें चेक सौंपे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:51 PM (IST)
Ayodhya Mandir Construction: तेजी से बढ़ रहा विहिप का निधि समर्पण अभियान
विहिप के निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत जिला कार्यालय के उद्घाटन पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राम मंदिर निर्माण के लिए यमुनापार में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का निधि समर्पण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार को हिम्मतपुरी 17-ब्लॉक स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास महाराज ने इस अभियान के लिए मयूर विहार जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद बछैती, पार्षद बिपिन बिहारी सिंह समेत कई लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए उन्हें चेक सौंपे। 

loksabha election banner

महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बनते देखने का सौभाग्य हम सबको मिल रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। ईश्वर की कृपा से यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सबकी आस्था है। लेकिन निधि समर्पण अभियान चलाकर सबको मंदिर से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

प्रयास किया जा रहा है कि हर शख्स जो श्री राम मंदिर में आस्था रखता है, श्रद्धा अनुसार उसके निर्माण के लिए धनराशि का योगदान दे। ताकि वह अपने बच्चों को यह बता सकें कि इस मंदिर को बनाने में उनकी सहभागिता रही है। उन्होंने कहा कि कई उद्यमी मंदिर के लिए मोटी धनराशि देने को तैयार हैं, लेकिन उससे जनभावनाओं को जोड़ना संभव नहीं होगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह एवं अभियान प्रमुख लक्ष्मण ने बताया कि अभियान के लिए जिला स्तर पर तीन टोलियां बनाई गई हैं। जिसमें संचालन टोली और समन्वय टोली के अलावा एक विशेष टोली बनाई गई है। विशेष टोली बड़े उद्यमी, अधिकारियों से बात करेगी। कोंडली, त्रिलोकपुरी, हिम्मतपुरी, मयूर विहार और अशोक नगर में नगर स्तर पर दो-दो टोलियां बनाई गई हैं। 

इसी तरह बस्ती स्तर पर टोलियां बनी हैं, जो लोगों से घर जाकर मंदिर के लिए धन संग्रह करेंगी। इस अवसर पर सह अभियान प्रमुख विजय कांत, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्वी विभाग संचालक सुनील कक्कड़, जिला संचालक वीरेश, योगाचार्य स्वामी आनंद मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत करते हुए सुभाष मोहल्ला मंदिर में कार्यालय की स्थापना की गई।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रवण, दयानंद, महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक धनराशि का सहयोग करने का आहवान किया। इस अवसर पर जिला कार्यवाह प्रवीण, अजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम चौहान व प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.