Republic day traffic plan: आज रात से बंद रहेंगी दिल्ली की कई सड़कें, जानें बस और मेट्रो रूट
गणतंत्र दिवस को लेकर कई मार्ग 25 की रात से ही बंद कर दिए जाएंगे। ये मार्ग 26 जनवरी को परेड खत्म होने के बाद खुलेंगे। वहीं शनिवार को कई मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 26 जनवरी, शनिवार को राजपथ पर निकलने वाली परेड लाल किले तक जाएगी। इस दौरान कई मार्गो पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कई मार्ग शुक्रवार रात से ही बंद कर दिए जाएंगे। ये मार्ग शनिवार को परेड खत्म होने के बाद ही खुलेंगे। शनिवार को कई मेट्रो स्टेशन भी सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रहेंगे। इन मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा तो होगी, लेकिन यहां से यात्री न तो बाहर निकल सकेंगे और न ही प्रवेश कर सकेंगे।
यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार के मुताबिक, परेड शनिवार सुबह 9:50 बजे से विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला पर समाप्त होगी। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर विजय चौक से राजपथ और इंडिया गेट की तरफ शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार को परेड खत्म होने तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से राजपथ तक शुक्रवार रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। सी-हेग्सागोन-इंडिया गेट मार्ग शुक्रवार की देर रात दो बजे से परेड खत्म होने तक बंद रहेगा। वहीं, शनिवार को सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। इन सड़कों पर परेड के मूवमेंट के आधार पर वाहन चालकों को दूसरे ओर आने-जाने की सुविधा दी जाएगी।
26 जनवरी को इन रास्तों का करें प्रयोग
उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए - वाहन चालक रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-आइपी फ्लाईओवर-राजघाट से रिंग रोड पहुंचें। - मदरसा से लोधी रोड, अरविंदो मार्ग-एम्स चौक, रिंग रोड धोला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट होते हुए मंदिर मार्ग पहुंचा जा सकता है। पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी जाने के लिए - वाहन चालक रिंग रोड-भैरो मार्ग-मथुरा रोड-लोधी रोड, अरविंदों मार्ग, एम्स चौक, होते हुए मंदिर मार्ग जबकि रिंग रोड से बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, वंदे मातरम मार्ग से मंदिर मार्ग के रास्ते पश्चिमी दिल्ली पहुंच सकते हैं। - रिंग रोड से पश्चिमी दिल्ली जाने वाले आइएसबीटी, चंदगी राम अखाड़ा, माल रोड, आजादपुर के रास्ते पंजाबी बाग पहुंच सकते हैं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए साउथ दिल्ली की तरफ से
धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड होते हुए पहाड़गंज साइड पहुंचें। वहीं, मिंटो रोड होते हुए अजमेरी गेट साइड जाया जा सकता है।
पूर्वी दिल्ली की तरफ से
आइएसबीटी पुल, रानी झांसी रोड, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंज ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए साउथ दिल्ली की तरफ से
रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-रिंग रोड-राजघाट-रिंग रोड-चौक यमुना बाजार-एसपी मुखर्जी मार्ग-छत्ता रेल ब्रिज होते हुए जाएं।
उत्तरी दिल्ली की तरफ से
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने में कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
शनिवार को ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
केंद्रीय विद्यालय एवं उद्योग भवन : सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक -
लोक नायक मार्ग एवं पटेल चौक : सुबह 8 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक
यहां से मिलेंगी बसें
पार्क स्ट्रीट, उद्यान मार्ग, - आराम बाग रोड (पहाड़गंज) - कमला मार्केट - दिल्ली सचिवालय (आइजी स्टेडियम) - प्रगति मैदान (भैरो रोड) - हनुमान मंदिर (यमुना बाजार) - आइएसबीटी कश्मीरी गेट और सराय कालेखां - मोरी गेट - तीस हजारी कोर्ट
अंतरराज्यीय बसों के लिए निर्धारित रूट
- गाजियाबाद से आने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। ये बसें एनएच-24 से रिंग रोड होते हुए भैरो रोड की तरफ जाएंगी।
- एनएच-24 से आने वाली बसों को रोड नंबर-56 से दाहिने तरफ मोड़कर आइएसबीटी आनंद विहार की तरफ भेजा जाएगा।
- गाजियाबाद से आने वाली बसों को वजीराबाद ब्रिज भेजने के लिए मोहन नगर से भोपुरा चुंगी की तरफ मोड़ा जाएगा।
- धौला कुआं की तरफ से आने वाली बसों को वहीं पर रोका जाएगा।
- सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रिंग रोड पर आइएसबीटी-सराय कालेखां से आइएसबीटी कश्मीरी गेट तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
शनिवार सुबह सात बजे से यहां प्रतिबंधित रहेंगी ऑटो-टैक्सी
मदर टेरेसा क्रिसेंट - बाबा खड़क सिंह मार्ग - अशोक रोड से पटेल चौक - संसद मार्ग से टॉल्सटॉय मार्ग - टॉल्सटॉय मार्ग से कस्तूरबा गांधी मार्ग - कस्तूरबा गांधी मार्ग से फिरोजशाह रोड - फिरोजशाह रोड से मंडी हाउस, भगवान दास रोड - मथुरा रोड - सुब्रमण्यम भारती मार्ग - हुमायूं रोड - एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग - कमल अता तुर्क मार्ग - कौटिल्य मार्ग और सरदार पटेल रोड
यह है परेड का मुख्य रूट, वाहन लेकर इधर न आएं
विजय चौक - राजपथ - इंडिया गेट - तिलक मार्ग - बहादुर शाह जफर मार्ग - नेताजी सुभाष मार्ग - लाल किला