नेशनल महिला रेसलर पर यूपी में हुआ जानलेवा हमला, सिर में आए 17 टांके
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रैक्टिस कर रही महिला पहलवान ने अपनी साथी महिला पहलवान पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
गाजियाबाद (जेएनएन)। नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पहलवान नेहा कश्यप पर मेरठ में कुछ लोगों ने कातिलाना हमला बोल दिया। हॉकी और डंडों से पिटाई की गई। हमले में घायल नेहा के सिर में 17 टांके आए। नेहा ने साथी महिला पहलवान और अन्य दो युवकों के विरुद्ध मेडिकल थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की।
वहीं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रैक्टिस कर रही महिला पहलवान ने अपनी साथी महिला पहलवान पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
गाजियाबाद के 30 फुटा रोड राजनगर लोनी बार्डर की रहने वाली नेशनल महिला पहलवान नेहा कश्यप पिछले ढाई साल से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिस कर रही है। उनके साथ बुलंदशहर की एक नेशनल महिला पहलवान भी प्रैक्टिस करती हैं। नेहा कश्यप अजंता कालोनी में किराए पर रहती हैं।
नेहा के मुताबिक, 20 जुलाई की सुबह साढ़े पांच बजे प्रैक्टिस करने के दौरान विवि ग्राउंड में बुलंदशहर की नेशनल महिला पहलवान ने रास्ता रोककर उसके हाथ पकड़ लिए और उसके दो साथियों ने धारदार हथियार से सिर में हमला कर दिया।
तहरीर पर पुलिस ने आरोपित महिला पहलवान और उसके दो साथियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। नेहा का कहना है कि परिजनों ने उसे युग अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर में नौ टांके आए हैं। एसओ मोहम्मद असलम का तर्क है कि निजी अस्पताल का मेडिकल मान्य नहीं होने से एनसीआर को मुकदमे में तरमीम नहीं किया।
घटना 20 जुलाई की सुबह साढ़े पांच बजे की है, मगर यह बात तब सामने आई जब नेहा कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय में पेश हुई। नेहा ने बताया, 20 जुलाई की सुबह वह प्रैक्टिस करने के लिए निकली थी।
रूम से थोड़ा आगे चलते ही साथी महिला रेसलर और दो युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व हॉकी से सिर पर वार किए गए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद हमलावर भाग निकले। गढ़ रोड स्थित युग हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। सिर में 17 टांके आए।