विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सभी जानते हैं जांच एजेंसियां किसके लिए काम करती है', जल बोर्ड मामले में ED के छापे पर आतिशी की प्रतिक्रिया

Published: Fri, 05 Jul 2024 10:30 PM (IST)

दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी द्वारा चार शहरों में की गई छापेमारी पर आतिशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी की छापेमारी पर आतिशी की आई प्रतिक्रिया।
दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी की छापेमारी पर आतिशी की आई प्रतिक्रिया।

HighLights

  1. दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी की छापे को आम आदमी पार्टी ने साजिश बताया
  2. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा- आप नेताओं के खिलाफ जांच में ईडी को कुछ नहीं मिला

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी की छापे को आम आदमी पार्टी ने साजिश बताया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा, "ईडी क्या करता है, किसके खिलाफ काम करता है, किसके आदेश पर काम करता है, यह जगजाहिर है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा की 'वाशिंग मशीन' सभी ने देखी है। भाजपा को समर्थन देने के बाद अजित पवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के विरुद्ध ईडी ने चीनी सहकारी और सिंचाई घोटाले को बंद कर दिया। प्रफुल्ल पटेल, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले बंद हो गए।"

अब तक की जांच में ईडी को कुछ नहीं मिला: आतिशी

उन्होंने कहा कि दो वर्षों से आबकारी घोटाले, स्कूल कक्षाओं के निर्माण, मोहल्ला क्लीनिक सहत कई तरह के मामलों की जांच कर रही ईडी और सीबीआई को एक भी साक्ष्य नहीं मिला है। आम आदमी पार्टी ने कभी एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है, न कभी करेगी। भाजपा जितनी चाहे जांच करा ले कुछ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया को लेकर सरकार अलर्ट, आपात बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश