Move to Jagran APP

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में लोगों की भारी भीड़, 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित करने की मांग

भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की प्रवक्ता प्रियंका वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। इसलिए उन्हें गार्जियन ऑफ नेशन घोषित करना चाहिए।

By Edited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 07:02 PM (IST)
अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में लोगों की भारी भीड़, 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित करने की मांग
अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में लोगों की भारी भीड़, 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित करने की मांग

नई दिल्ली [जेएनएन]। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धांजलि स्थल बनाए गए थे, जहां लोगों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यात्रा की शुरुआत नजफगढ़ स्थित तूड़ा मंडी से हुई। सबसे आगे मोटरसाइकिलों से कार्यकर्ता चल रहे थे, जबकि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश, नजफगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक राजेश गहलोत, जिला महामंत्री कृष्ण गोदारा एक खुले वाहन में अस्थि कलश के साथ मौजूद थे।

loksabha election banner

अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का प्रण

सुबह करीब 10 बजे नजफगढ़ से शुरू हुई यह यात्रा आधा घंटे बाद राणाजी एंक्लेव पहुंची। यहां निगम पार्षद पवन शर्मा, प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की प्रवक्ता प्रियंका वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलता गौड़, रामनिवास दहिया, चंचल, भोला कुशवाहा सहित अनेक नेता मौजूद थे। अस्थि कलश पहुंचने से पूर्व यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की प्रवक्ता प्रियंका वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। इसलिए उन्हें 'गार्जियन ऑफ नेशन' घोषित करना चाहिए।

लोगों ने अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

अस्थि कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश खन्ना, पश्चिमी जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष आरके ग्रोवर, रजनीश दीवान भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.