Move to Jagran APP

अब सरकारी अस्पताल में मरीज से सामूहिक दुष्कर्म, 15 स्टाफ पर लगाया आरोप

महिला के अनुसार जून माह में वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने रात में वार्ड के अंदर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 08:10 AM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 08:24 AM (IST)
अब सरकारी अस्पताल में मरीज से सामूहिक दुष्कर्म, 15 स्टाफ पर लगाया आरोप
अब सरकारी अस्पताल में मरीज से सामूहिक दुष्कर्म, 15 स्टाफ पर लगाया आरोप

फरीदाबाद (जेएनएन)। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बादशाह खान में महिला मरीज के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, जिस महिला के साथ यह वारदात हुई वह राहुल काॅलोनी की रहने वाली है। उसने अस्पताल के 15-16 कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

महिला के अनुसार जून माह में वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने रात में वार्ड के अंदर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह महिला जून महीने से ही गायब थी।इसके गायब होने की शिकायत यहां एनआइटी-3 चौकी में भी दर्ज हुई।

अब अचानक साेमवार देर शाम यह महिला उसके परिजनों को बीके अस्पताल के आस पास घूमते मिली। परिजन उसे चाैकी लेकर गए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। साथ उसने यह भी बताया कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था और ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में रखा। इसके बाद रात में पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची।

पुलिस अभी इस पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटी हुई है। महिला भी बार-बार अपना बयान बदल रही है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को महिला के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। यह मामला देह व्यापार से भी जुड़ा हो सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.