Move to Jagran APP

दिल्ली क्राइम न्यूज : दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की गोली मार कर हत्या

आरोपित इरफान सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। उस पर छह महीने पूर्व इलाके की ही युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में वह कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 08:07 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 08:07 AM (IST)
दिल्ली क्राइम न्यूज : दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की गोली मार कर हत्या
दिल्ली क्राइम न्यूज : दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की गोली मार कर हत्या

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में सोमवार रात को दुष्कर्म के आरोपित ने अंधाधुंध फायरिंग कर पीड़िता के चाचा की हत्या कर दी। घटना में मृतक का दोस्त भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने हत्या हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपित इरफान सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। उस पर छह महीने पूर्व इलाके की ही युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में वह कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था।

loksabha election banner

बताया जाता है कि सोमवार रात सुल्तानपुरी स्थित बी - चार ब्लाक की बाजार में में पीड़िता का चाचा अपने दोस्त नरसिंह के साथ खड़े थे। इसी दौरान वहां इरफान अपने साथियों के साथ आया था। बताया जाता है कि दुष्कर्म के मामले को लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इरफान ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की और इस घटना में नरसिंह और पीड़िता का चाचा दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटनाके बाद इरफान मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पीड़िता के चाचा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि नरसिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.