विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, 24 फरवरी को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

Published: Sat, 22 Feb 2025 05:41 PM (IST)

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर नियुक्त।
बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर नियुक्त।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। 24 फरवरी को सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर 2 बजे स्पीकर का चुनाव होगा।

बता दें, 26 साल बाद बीजेपी का कोई सीएम बना है। रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सीएम पद के तौर पर शपथ ली थी। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। वहीं, विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है।

प्रोटेम स्पीकर का क्या होता है काम?

प्रोटेम स्पीकर का काम विधानसभा के स्थायी अध्यक्ष को शपथ दिलाना होता है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति नवनिर्वाचित विधायकों या सांसदों और स्पीकर को शपथ दिलाने के लिए होता है। इसकी नियुक्ति राज्यपाल या राष्ट्रपति के द्वारा होती है। सामान्यत: सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। प्रोटेम स्पीकर लोकसभा या विधानसभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करता है। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम का भी संचालन करता है। इसके साथ ही यह पद खत्म हो जाता है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है...