यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली बनाए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
बीते कई दिनों से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की जो अटकलें राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं वह सच साबित ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने की खबरों पर बीते दिनों जिस तरह से अटकलें लग रही थीं वह गुरुवार को सही साबित हुईं। आज (31 अगस्त) कांग्रेस ने कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की घोषणा की है। अब अरविंदर सिंह लवली (arvinder singh lovely) दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे।
अरविंदर सिंह लवली अनिल चौधरी की जगह लेंगे। लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
लंबे समय से टल रही थी नए अध्यक्ष की नियुक्ति
कहा जाता है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की स्वीकार्यता पार्टी में कभी नहीं रही। शुरू से ही उनका विरोध होता रहा है, पर एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद तो उनका जाना लगभग तय था।
सूत्रों के मुताबिक चौधरी का इस्तीफा पहले ही हो चुका था, लेकिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का निर्णय टलता रहा।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने श्री @ArvinderLovely को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
— Congress (@INCIndia) August 31, 2023
आपको नई जिम्मेदारी की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/RTdD1DsO8Z
