Move to Jagran APP

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जुटेंगे अरविंद केजरीवाल, मिलने लगे संकेत

मध्य प्रदेश में भले ही अभी पार्टी का जनाधार अधिक नहीं हो मगर जिस अंदाज में अरविंद केजरीवाल ने रोड शो में जनता को संबोधित किया उससे माना जा रहा है 2023 में होने जा रहे मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से पार्टी उतरने जा रही है।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 12:41 PM (IST)
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जुटेंगे अरविंद केजरीवाल, मिलने लगे संकेत
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जुटेंगे अरविंद केजरीवाल, मिलने लगे संकेत

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार है।कुछ माह पहले पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में भी AAP पूर्ण बहुमत की सरकार बना चुकी है।  आम आदमी पार्टी इसी साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव पर फोकस बनाए हुए है। 

loksabha election banner

इसी के साथ AAP ने यह भी बता दिया है कि उसकी नजर मध्य प्रदेश पर भी है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हो रहे महापौर के चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। वहां पर रोड शो किया। इस रोड शो को आगामी योजना का संकेत भी माना जा रहा है।

सरकार के भविष्य के मंत्री आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन इस समय जेल में हैं।उनके पास रहे प्रमुख विभाग उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया देख रहे हैं। वह पहले से देख रहे अपने विभागों के अलावा इन अतिरिक्त विभागों को भी बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं और सरकार में सभी कुछ व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।

आम आदमी पार्टी साफ संकेत दे चुकी है कि जेल से आने के बाद मंत्री सत्येंद्र जैन ही फिर से अपने विभाग संभालेंगे।आप आरोप लगा रही है कि जैन को राजनीतिक द्वेष के कारण फंसाया गया है। मगर इस सब के बीच पार्टी में नेताओं की दूसरी पंक्ति भी तैयार हो रही है।

जिनमें मंत्रियों की काबिलियत वाली संभावना देखी जा रही है। कार्यकर्ता इन नेताओं को भविष्य के मंत्री के रूप में देख रहे हैं।उनकी मानें तो उनकी नजर में उनके चहेते नेता भविष्य के मंत्री हैं आज नहीं तो कल उन्हें मंत्री बनना ही है। 

यहां पर बता दें कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बाद देश की तीसरी ऐसी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जिसका एक से अधिक राज्यों में शासन है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.