Move to Jagran APP

CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, AAP नेता ने ट्ववीट कर दी जानकारी

धमकी की यह जानकारी संजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से दी। संजय सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। नफरत फैलाने वाले बेखौफ हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 12:18 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 12:18 PM (IST)
CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, AAP नेता ने ट्ववीट कर दी जानकारी
CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, AAP नेता ने ट्ववीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (aad aadmi party) के मुखिया और AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह जान से मारने की धमकी दी गई है। यह जानकारी संजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से दी। संजय सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। नफरत फैलाने वाले बेखौफ हैं। उनके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसे उनके साथी ने उठाया। फोन करने वाले ने उन्हें और अर¨वद केजरीवाल को गाली के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने जोड़ा, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे। उधर, संजय सिंह ने एक अन्य ट्विट में कहा कि मंदिर तोड़ना अक्षम्य अपराध है, कानून ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की आग को बुझाने वालों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। यह समय हम सबकी परीक्षा का है। देश दिल्ली की तरफ देख रहा है। हम देश को अमन, चैन व भाईचारे का संदेश देंगे।

loksabha election banner

 मंत्री इमरान ने सिरसा व विजय गोयल के खिलाफ दी शिकायत

वहीं, दिल्ली की बल्लीमारान  सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक व दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति व पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने राज्यसभा सदस्य विजय गोयल और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा व एक ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आइपी एस्टेट थाने में दी गई शिकायत में इमरान हुसैन ने आरोप लगाया कि उन्होंने देखा कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि जिस भीड़ ने हौजकाजी में मंदिर को तोड़ा उसे केजरीवाल सरकार के मंत्री इमरान हुसैन भड़का रहे थे। मंदिर टूटने पर सीएम की चुप्पी आपराधिक है, दुनिया के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर बोलने वाला एकदम गूंगा बन गया है। सिरसा ने यह भी ट्वीट किया कि चुनाव में हार के डर से आम आदमी पार्टी घबरा गई है। पहले तो एक समुदाय विशेष के लोगों को सुविधा दे रही थी। अब एक धर्म विशेष के पूजा स्थलों पर हमले भी करवाए जा रहे हैं। हुसैन ने कहा कि उसी दिन भाजपा से राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने भी झूठे आरोप लगाए कि मंदिर तोड़ने वाली भीड़ को मैं उकसा रहा था। ये खबर कई न्यूज चैनलों पर भी चली, जिन्हें टैग करके मनजिंदर सिंह सिरसा ने कई ट्वीट किए। इतना ही नहीं सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मंदिर तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने वाली खबर का खूब प्रचार-प्रसार किया। इनके ऐसे प्रयास से किसी भी संप्रदाय के लोग अपराध करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। ऐसे में मनजिंदर सिंह सिरसा, विजय गोयल व एक ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.