Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जेल से चलाएं दिल्ली की सरकार या इस्तीफा दें', अरविंद केजरीवाल जनता से करेंगे रायशुमारी

    By Sonu SumanEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:02 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दिल्ली की जनता के पास जाएं और उनसे पूछें कि क्या गिरफ्तार होने की स्थिति में केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने लोगों को बीजेपी की साजिश के बारे में भी बताने को कहा है।

    Hero Image
    सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    एजेंसी, नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए अपने कार्यकर्ताओं से जमीन पर उतरकर काम करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- वे दिल्ली में हर घर में जाएं और लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं और सुनिश्चित करें कि उन्हें सफलता न मिले। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें यहां एक भी सीट नहीं मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल ने कहा कि वे हर घर में लोगों से पूछें कि क्या वे चाहते हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार होने की स्थिति में भी वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा- मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जिसने 49 दिनों तक पद पर रहने के बाद भी बिना किसी के कहने पर इस्तीफा दे दिया था।

    कई नेताओं को निशाने पर लेगी बीजेपी

    उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे चार नेता आज जेल में हैं। वे हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं। जेल जाने से मत डरिए। अगर संजय सिंह और मनीष सिसोदिया आज पार्टी छोड़ देंगे, तो वे 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि अपने चुनावी अभियान को पटरी पर लाने के लिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं को निशाने पर लेने की योजना बनाई है।

    ये भी पढ़ेंः मौत का खेल: 5000 में हर तरह की सर्जरी का झांसा, AIIMS से लेकर निजी अस्पतालों तक फैला डॉ. नीरज का मकड़जाल; एक फोटो से भंडाफोड़

    अब सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस से पीछेः केजरीवाल

    उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले मुझे जेल में डालने की योजना बना रहे हैं, ताकि हम आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सके। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी कुछ ऐसी ही योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि आप ने बहुत ही कम समय राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया। हमने कई दलों को पीछे छोड़ दिया और अब सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस से ही पीछे हैं।

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली के इस इलाके में लोगों को घर खाली करने का नोटिस, परिवारवालों में बेचैनी; कई डिप्रेशन में...