Move to Jagran APP

CM केजरीवाल ने जारी किया Video, बोले- गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद AAP अब नेशनल पार्टी बन गई

Delhi CM Arvind Kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है जिसमें वो AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी देशवासियों को बधाई दे रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunPublished: Thu, 08 Dec 2022 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 05:17 PM (IST)
CM केजरीवाल ने जारी किया Video, बोले- गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद AAP अब नेशनल पार्टी बन गई
CM केजरीवाल ने जारी किया Video, बोले- गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद AAP अब नेशनल पार्टी बन गई

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें वो AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी देशवासियों को बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात विधान सभा चुनाव में जितने उनकी पार्टी को वोट मिले हैं, उस हिसाब से अब आम आदमी पार्टी कानूनन राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

loksabha election banner

सीएम केजरीवाल ने कहा कि महज 10 साल में ही हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमें मिले, उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं, जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की अब दो राज्यों में सरकार है। गुजरात में हमें 39 लाख लोगों ने वोट दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.