विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या दिल्ली चुनाव में होगा AAP का कांग्रेस से गठबंधन? अरविंद केजरीवाल ने कर दिया साफ

Published: Sun, 01 Dec 2024 12:45 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने किया स्पष्ट।
दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने किया स्पष्ट।

HighLights

  1. दिल्ली के सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप
  2. लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ही जिम्मेदार हैं। 

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली में गठबंधन के सवाल पर केजरीवाल ने भी बेबाक अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ेगी और सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें, इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी क्लियर किया था कि वह आप से गठबंधन नहीं करेंगे।

दोनों दल इंडी गठबंधन का हिस्सा

बता दें, आप और कांग्रेस विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं और इस साल की शुरुआत में दिल्ली में लोकसभा चुनाव में दोनों एक साथ लड़े थे। हालांकि इसमें दोनों पार्टियों को कोई भी सीट नहीं मिली और बीजेपी ने सभी सीटें जीत लीं। वहीं, कई दौर की बातचीत के बावजूद अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंचने में विफल रहे थे और दोनों अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर

इससे पहले ग्रेटर कैलाश में शनिवार रात पानी फेंकने की घटना पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा, "अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा? दिल्ली में अपराध रोकें। क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएंगे? क्या दिल्ली में खुलेआम गोलीबारी बंद हो जाएगी? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी? क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित रहेंगे?"

पुलिस पानी फेंकने की घटना की कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, आप प्रमुख जनता से हाथ मिला रहे थे तभी एक बस मार्शल ने उन पर पानी फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया। उसकी पहचान अशोक झा के रूप में हुई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इस कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। आप नेता सत्येन्द्र जैन ने आरोप लगाया कि यह घटना भाजपा द्वारा रची गई है।

यह भी पढ़ेंः 8 दिसंबर से दिल्ली में शुरू होगी BJP की परिवर्तन यात्रा, PM मोदी के भी शामिल होने की संभावना