यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बैठक के बाद विधायकों संग राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- सभी AAP विधायक हमारे साथ, फेल हुआ 'ऑपरेशन लोटस'
Arvind Kejriwal Meeting News दिल्ली की नई शराब नीति 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और AAP नेताओं के बीच ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। नई शराब नीति 2021 और सीबीआइ छापे को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जारी जुबानी जंग के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के घर पर बृहस्पतिवार को एक अहम बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, अब तक 50 से अधिक विधायक पहुंच चुके, जबकि बाकी किन्हीं कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।
वहीं, अपने आवास पर हुए बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायक महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पहुंचे और भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' की विफलता के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायक हमारे साथ हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऑपरेशन लोटर फेल हुआ है।
800 करोड़ रुपये से खरीदने थे 40 विधायक
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ने के लिए 800 करोड़ रुपये तैयार रखे हैं। AAP के 40 विधायकों को तोड़ने के लिएय़ 20-20 करोड़ रुपये हैं।
दिल्ली में नहीं हुआ शराब घोटाला
मनीष सिसोदिया और अन्य अधिकारियों पर सीबीआइ छापों को लेकर अरविंद ने कहा कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ ही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार गिराने की साजिश रच रही है। सीएम केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जो पैसा बीजेपी विधायक को खरीदने के लिए रखे हुए वो कहां से आया। क्या वो पैसा जीएसटी का है, क्या वो पैसा पीएम केयर फंड का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली से बाहर हैं, जबकि आठ विधायक ने बैठक में शामिल होने को लेकर असमर्थता जताई थी। इसके अलावा एक विधायक सत्येंद्र जैन जेल में हैं। बता दें कि 70 विधानसभा वाली दिल्ली विधानसभा में AAP के कुल 70 विधायक हैं।
देश की राजधानी दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (central bureau of investigation) द्वारा मनीष सिसोदिया समेत दर्जनभर अधिकारियों के ठिकानों पर छापे के बाद राजनीतिक गरमाई हुई है।
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार हमलावर हैं। एक ओर जहां भाजपा दिल्ली में नई शराब नीति में घोटाले का मुद्दा उठा रही है, तो दूसरी ओर AAP नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार बिना वजह से दिल्ली के मंत्रियों को परेशान कर रही है।
बता दें कि मंगलवार को भी दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर भाजपा और AAP नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी रही। मंगलवार को दोपहर होते-होते दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia) के आवास पर सीबीआइ छापे के बाद से गरमाई राजनीति के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा दिया।
वहीं, भाजपा ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। भाजपा ने लगातार चौथे दिन मंगलवार को इसी मुद्दे पर प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछा कि वे आबकारी नीति पर बोलने से क्यों भाग रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को ताक पर रखकर दिल्ली सरकार ने मनमाने तरीके से उन लोगों को शराब का ठेका बांटा, जिसने ‘मोटा माल’ दिया। उन्होंने चुनौती दी कि शिक्षा-स्वास्थ्य पर भटकाने के बजाय इस मुद्दे पर जवाब दें।
