Move to Jagran APP

Arun Jaitley health updates: ICU में भर्ती भाजपा नेता अरुण जेटली की हालत में सुधार

AIIMS के आइसीयू में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 10:37 PM (IST)
Arun Jaitley health updates: ICU में भर्ती भाजपा नेता अरुण जेटली की हालत में सुधार
Arun Jaitley health updates: ICU में भर्ती भाजपा नेता अरुण जेटली की हालत में सुधार

नई दिल्ली, जेएनएन। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के आइसीयू में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। एम्स का कहना है कि पूर्व वित्तमंत्री का स्वास्थ्य पहले के मुकाबले थोड़ा बेहतर है। ब्लड प्रेशर, धड़कन और पल्स रेट सामान्य है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन रविवार को भी एम्स पहुंचे और डॉक्टरों से जेटली के स्वास्थ्य का हाल लिया। बता दें कि सांस लेने में परेशानी व घबराहट के कारण शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां कार्डियोलॉजी, इंडोक्रेनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व पल्मोनरी मेडिसिन के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एम्स पहुंचकर उनका हाल लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एम्स के डॉक्टरों ने बताया है कि अरुण जेटली पर दवाओं का असर हो रहा है और हालत स्थिर है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी लगातार एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। उन्होंने शनिवार को भी अस्पताल पहुंचकर जेटली के स्वास्थ्य का हाल लिया। डॉक्टर नियमित उनकी देखरेख कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनके स्वास्थ्य में खास सुधार तो नहीं हुआ है, लेकिन दवाओं का असर हो रहा है। इसलिए पहले के मुकाबले स्थिति थोड़ी बेहतर है। 

AgustaWestland : मध्य प्रदेश के CM कमलनाथ के भांजे पर IT ने कसा शिकंजा, जब्त की संपत्ति

मई 2018 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन
बता दें कि अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बीमारी की वजह से वे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। अरुण जेटली का 14 मई 2018 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)में किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। इसके लिए उन्होंने अप्रैल, 2018 की शुरुआत से ही मंत्रालय आना बंद कर दिया था। इस दौरान पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते रहे।

सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन
अरुण जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हो चुका है। लंबे समय से मधुमेह के कारण वजन बढ़ने की समस्या के निदान के लिए यह ऑपरेशन किया गया था। यह ऑपरेशन पहले मैक्स हॉस्पीटल में हुआ था। लेकिन बाद में कुछ दिक्कतें आने के कारण उन्हें एम्स स्थानांतरित किया गया था। कुछ साल पहले उनके हृदय का भी ऑपरेशन हो चुका है।

106 मुस्लिम महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, तीन तलाक कानून बनने पर जताई खुशी

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.