Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022 : राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए अवतार सिंह भड़ाना, जेवर से लड़ेंगे चुनाव

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश की मीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा से निलंबित विधायक अवतार सिंह भड़ाना राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। अब वह गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 12:42 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 : राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए अवतार सिंह भड़ाना, जेवर से लड़ेंगे चुनाव
24 घंटे में भाजपा को दूसरा झटका, राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए अवतार सिंह भड़ाना; जेवर से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली/नोएडा/फरीदाबाद [बिजेंद्र बंसल]। उत्तर प्रदेश की मीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के निलंबित विधायक अवतार सिंह भड़ाना राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। अब वह गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। अवतार सिंह समाजवादी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि तीन बार फरीदाबाद लोकसभा सीट और एक बार मेरठ से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे अवतार सिंह भड़ाना बुधवार सुबह  राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए। दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब में आरएलडी नेताओं के साथ बैठक के दौरान अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हुए। अवतार सिंह भड़ाना का जेवर सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बैठक में रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी शामिल हुए। उनसे चर्चा की तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हैं।

गौरलतब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा से निलंबित मीरापुर के मौजूदा विधायक अवतार सिंह भड़ाना बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। दिल्ली में रालोद मुखिया जंयत चौधरी के साथ मिलकर अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब वह गुर्जर बाहुल्य इलाके गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से चुनाव लड़ेंगे। 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं।

गुर्जर बिरादरी में बड़ा कद

हरियाणा में फरीदाबाद के रहने वाले अवतार सिंह भड़ाना 64 साल के हैं। इनका राजनीतिक सफर लंबा है। कांग्रेस के टिकट वह फरीदाबाद से तीन बार और मेरठ से एक बार सांसद रहे चुके हैं। 2017 में भाजपा से मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से वह चुनाव जीत सके। भाजपा के विधायक रहते हुए अवतार भड़ाना ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की फरीदाबाद सीट से कांग्रेस के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और मौजूदा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से रिकार्ड मतों से हार गए।

पिछले कई माह से गौतमबुद्धनगर के जेवर में सक्रिय थे अवतार

विधानसभा चुनाव की तैयारी होते ही पूर्व सांसद व भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना का गौतमबुद्धनगर में आना जाना बढ़ता गया था। कई बार वह जेवर विधानसभा के गांवों में भी पहुंचे। जहां जाट व गुर्जर बिरादरी के लोगों के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने पहले ही साफ जाहिर कर दिया था की वह जेवर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूर्व में इस सीट पर बसपा का दबदबा रहा। 2017 के चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री वेदराम भाटी को हराया। गठबंधन के बाद अब बताया जा रहा है की नोएडा सपा व जेवर रालोद के खाते में जा रही है।

बिना विधायक पहली बार बने थे मंत्री

अवतार भड़ाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में राजनीति में बड़ा नाम है। उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत भी ऐसी रही। 1988 में वह बिना विधायक के हरियाणा में देवीलाल की सरकार में शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री रहे। 1999 के लोकसभा चुनाव में 15 दिन में ही मेरठ की लोकसभा सीट निकाल ले गए थे।

मुख्य बातें

-1988 में बिना विधायक हरियाणा के सीएम चौधरी देवीलाल ने अवतार भड़ाना को 6 माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बनाया।

-1989 में दौसा से जनता दल की टिकट पर कांग्रेस नेता राजेश पायलट के सामने चुनाव हारे।

-1991 में फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार सांसद बने।

-1996 में फरीदाबाद से भाजपा के रामचंद्र बैंदा के सामने चुनाव हारे

-1999 में मेरठ से कांग्रेस के सिंबल पर सांसद बने

-2004,2009 में फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने

-2014,2019 में फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारे

दिग्गज नेता अवतार सिंह की पत्नी ममता ने प्रियंका गांधी से कहकर कटवा दिया था ललित नागर का टिकट

दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा एनसीआर के शहरों में भी लगे नए प्रतिबंध, पढ़िये ताजा गाइडलाइन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.