विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिड़ियाघर में जन्म लेने वाले जानवरों का भी मनाया जाएगा 'हैप्पी बर्थ डे'

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 09:36 PM (IST)

जुलाई माह में सफेद बाघ विजय का जन्मदिन मनाया गया था। इसके बाद से प्रबंधन ने साफ किया था कि वह अपने यहां के बुजुर्ग जानवरों का जन्मदिन मनाएंगे।

चिड़ियाघर में जन्म लेने वाले जानवरों का भी मनाया जाएगा 'हैप्पी बर्थ डे'
चिड़ियाघर में जन्म लेने वाले जानवरों का भी मनाया जाएगा 'हैप्पी बर्थ डे'

नई दिल्ली (जेएनएन)। चिड़ियाघर में पैदा होने वाले जानवरों का बर्थ डे मनाया जाएगा। अभी तक प्रबंधन ने ऐसे जानवरों की ही सूची तैयार की है जो बाहर से यहां लाए गए हैं। अब प्रबंधन ने ऐसे सभी जानवरों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया है जो यहां पैदा हुए हैं।

प्रबंधन ने सफेद बाघ विजय के बच्चों से शुरुआत करने का निर्णय लिया है। विजय के चार बच्चे है। इनका जन्म करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। अब उनके जन्मदिन मनाने के साथ अन्य ऐसे सभी जानवरों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है।

निदेशक रेनू सिंह ने कहा कि चिड़ियाघर दिल्ली का सबसे मुख्य पर्यटक स्थल है। कोई भी आयोजन हो या न हो प्रत्येक दिन सैकड़ों लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। जन्मदिन आयोजन का सिर्फ इतना अर्थ है कि यहां आने वाले लोग यहां के जानवरों के बारे में जानें।

उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में सफेद बाघ विजय का जन्मदिन मनाया गया था। इसके बाद से प्रबंधन ने साफ किया था कि वह अपने यहां के बुजुर्ग जानवरों का जन्मदिन मनाएंगे।