Move to Jagran APP

हवन पूजन के बाद अनिल चौधरी ने संभाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कई नेता रहे मौजूद

अनिल चौधरी बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद रहे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 04:16 PM (IST)
हवन पूजन के बाद अनिल चौधरी ने संभाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कई नेता रहे मौजूद
हवन पूजन के बाद अनिल चौधरी ने संभाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कई नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल चौधरी बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले वह कालकाजी मंदिर गए और बाद में हवन के साथ प्रदेश कार्यालय में दायित्व संभाला। इस दौरान उनकी टीम के पांचों उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा सहित कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

अनिल चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस अवसर पर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसके लिए भी प्रदेश कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है।

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हवन पूजन के बाद कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा,अजय माकन और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बता दें कि अभी हाल में ही कांग्रेस ने अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया था। अनिल चौधरी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक रहने के साथ-साथ दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। वह दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

हार के बाद सुभाष चोपड़ा ने दिया था इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में करारी हार के बाद सुभाष चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में कांग्रेस के 66 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि चार सीट पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी चुनाव लड़ी। दोनों पार्टियों ने गठबंधन को दिल्ली की जनता ने नकार दिया था और 63 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

अब अनिल चौधरी के सामने पार्टी को फिर से मजबूत करने की जिम्मेदारी है। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर चलने की भी चुनौती है। बताया जाता है कि दिल्ली में कांग्रेस के कई गुट हैं। हालांकि अभी हाल में ही जागरण को दिए साक्षात्कार में अनिल चौधरी ने गुटबाजी से इनकार किया था। 

ये भी पढ़ेंः CAA Protest: शाहीन बाग में Coronavirus का खौफ, प्रदर्शन स्थल से कम हुई लोगों की भीड़

 Coronavirus: लाल किला और कुतुब मीनार के बाद अब दिल्ली में चिड़ियाघर भी बंद

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.