Move to Jagran APP

दिल्‍ली कांग्रेस को मिला नया अध्‍यक्ष, अनिल चौधरी को मिली कमान

दिल्‍ली कांग्रेस को नया अध्‍यक्ष मिला है। अनिल चौधरी को दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 07:01 PM (IST)
दिल्‍ली कांग्रेस को मिला नया अध्‍यक्ष, अनिल चौधरी को मिली कमान
दिल्‍ली कांग्रेस को मिला नया अध्‍यक्ष, अनिल चौधरी को मिली कमान

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली कांग्रेस को नया अध्‍यक्ष मिला है। अनिल चौधरी को दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व विधायक अनिल चौधरी पर भरोसा जताते हुए को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

loksabha election banner

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में हुई पार्टी की हार के बाद पार्टी के तत्कालीन अधक्ष सुभाष चोपड़ा ने अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्‍होंने हार की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया था। अनिल चौधरी पहले पटपड़गंज से विधायक रहे हैं।

दिल्ली की सत्‍ता पर तीन बार पार्टी का परचम लहराने वाली शीला दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुकीं थीं। हाल में भी चुनाव से पहले शीला दीक्षित को अध्‍यक्ष पद पर नियुक्‍त किया गया था हालांकि उनके आकस्‍मिक निधन के बाद ही कांग्रेस में कई गुट सामने आ गए। शीला के निधन के बाद पार्टी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश की कमान सौंपी थी। हालांकि हार के बाद उन्‍होंने पद छोड़ दिया। 

बुधवार को महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनिल चौधरी को डीपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शिवानी चोपड़ा हाल में ही चुनाव लड़ी थीं। शिवानी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ी थीं हालांकि उन्‍हें जीत नहीं मिल सकी थी। शिवानी सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं। 

इधर, दिल्‍ली विधानसभा में सीटा की बात करें तो कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है वहीं भाजपा को आठ सीटें मिली जबकि आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाने का मौका मिला। दिल्‍ली में वर्तमान सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। 

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.