यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली पहुंची 100 से अधिक साल पुरानी मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा
कनाडा से लाई 100 साल से अधिक पुरानी मां अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ प्रतिमा दिल्ली पहुंची है। फिलहाल इस प्रतिमा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कनाडा से लाई 100 साल से अधिक पुरानी मां अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ प्रतिमा दिल्ली पहुंची है। फिलहाल इस प्रतिमा को नेशनल गैलरी अफ माडर्न आर्ट में रखा गया है। बृहस्पतिवार को इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि एक समय था जब भारत की परंपराएं टूटे हुए घड़े के समान रिसरिस कर देश के बाहर जा रही थीं और आज उसको मरम्मत और मज़बूत करके वापस संजोने का काम हो रहा है। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा से वापस भारत आने और मूर्ति को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी यह प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि कनाडा से भारत लाई गई मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा की स्थापना काशी विश्वनाथ मंदिर में की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोशिशों से इसे वापस लाया गया है और बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी के मौके पर इसे यूपी सरकार को सौंपा गया है। केन्द्रीय मंत्री जीके रेड्डी इसे यूपी सरकार को सौंपा है, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ धाम में इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
यहां पर याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर, 2020 को रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के लोगों को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा में मिलने की जानकारी दी थी। यह प्रतिमा करीब 107 साल पहले वाराणसी के एक मंदिर से चोरी हुई थी। इसे अब देश में लाया गया है।
