यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raju Srivastava Health Update: चला अमिताभ बच्चन का जादू, बेहोश राजू श्रीवास्तव के लिए दवाई बनी बिग बी की आवाज
Raju Srivastava Health Update दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीच-बीच में अमिताभ बच्चन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। देश के जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ी अहम खबर आई है। 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राजू श्रीवास्तव को 15वें दिन होश आया।
बता दें कि डेढ़ सप्ताह पहले राजू श्रीवास्तव को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का वायस मैसज भी सुनाया गया था, ताकि उन्हें होश में लाने में मदद मिले। इस बीच जानकारी मिली है कि उन्हें बीच-बीच में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही थी।
परिवार को दिए इस ऑडियो मैसेज में बिग बी ने कहा था - 'राजू उठो, बस बहुत हुआ। अभी बहुत काम करना है... अब उठ जाओ और हम सबको हंसना सिखाते रहो। परिवार का कहना है कि इस मैसेज को एम्स में भर्ती राजू को कई बार सुनाया गया।
गौरतलब है कि ठीक सप्ताह पहले 16 और 17 अगस्त की मध्य रात्रि को राजू श्रीवास्तव के दिमाग का सीटी स्कैन किया गया था, जिसके बाद कहा गया था उनके दिमाग में पानी भर गया है। इसके बाद उनके कोमा में जाने और निधन तक की खबरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं।
सुनील पाल ने सबसे पहले बताई थी कोमा वाली बात
सबसे पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने दावा किया था कि राजू श्रीवास्वत कोमा में चले गए हैं। यह दावा उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत के आधार पर किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राजू श्रीवास्तव 16 अगस्त से ही कोमा हैं, जिसकी जानकारी राजू श्रीवास्तव के परिवार को है, लेकिन फैंस को नहीं?
ब्रेन नहीं कर रहा है ठीक से काम
एम्स के डाक्टरों की मानें तो राजू श्रीवास्तव का हार्ट समेत अन्य अंग काम कर रहे हैं, सिर्फ ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है। उनके शरीर का संक्रमण भी पूरी तरह से खत्म हो चुका है और उनका शरीर पूरी तरह से काम कर रहा है, सिवाय ब्रेन के। इसके लिए ही अब न्यूरो फीजियोथेरेपी की मदद ली जा रही है।
