राजीव गांधी प्रकरण पर शाह ने कहा- जो हुआ वह सिखों के जख्म पर नमक छिड़कने वाला
अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव वंशवाद, जातिवाद और भृष्टाचारियों के ताबूत में आखिरी कील होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा के मिशन 2019 के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन जैसी भीड़ अन्य पार्टियों की रैलियों में भी नहीं होती है।
2019 का लोकसभा चुनाव वंशवाद, जातिवाद और भृष्टाचारियों के ताबूत में आखिरी कील होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हूए कहा कि जितना झुठ बोलते हैं उसे यदि अबतक के सारे झूठ जोड़ दें तो भी कम है।
सज्जन कुमार के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कोर्ट ने साबित कर दिया कि कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार कराया था। मोदी सरकार ने एसआईटी बना कर जांच की तब दंगा फैलाने वाले दोषियों को सजा मिल रही है।
दिल्ली विधानसभा में हुए राजीव गांधी प्रकरण पर कहा विधानसभा में गत दिवस जो हुआ वह सिखों के जख्म पर नमक छिड़कने वाला है।
उन्होंने कहा कि केवल असम में 40 लाख घुसपैठियों का पता है। पता चलनेे के बाद राहुल गांधी और उनकी टीम ने इस मुद्दे पर संसद में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आप उन लोगों के लिए इतना क्यों चिंतिंत हैं। आप घुसपैठियों के लिए चिंतिंत हैं ना कि हमारे देश के वाशिंदों के लिए, जो कि इन घुसपैठियों के बम धमाकों में मारे जाते हैं।