जयपुर जा रहे Air India के विमान में लगी आग, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, 59 यात्री सुरक्षित
Air India के एक विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
नई दिल्ली, प्रेट्र। Air India के एक विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार विमान विमान में सवार सभी 59 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सोमवार रात 8:45 करवाई गई।
सूत्रों के अनुसार, विमान संख्या में 9X 643 में लैंडिंग गियर की समस्या के कारण विमान में आग लग गई। इसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फिलहाल विमान में सवार सभी 59 यात्री सुरक्षित हैं।
मई 2016 में भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर काठमांडू से दिल्ली आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। ईंधन कम होने के कारण विमान को आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में कुल 169 यात्री सवार थे।