Move to Jagran APP

जाम से राहत देने के लिए दिल्‍ली की यह सड़क बनी NH, अब छह लेन पर फर्राटे भरेगी आपकी कार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अक्षरधाम-गीता कॉलोनी शास्‍त्री पार्क से खजूरी खास होते हुए दिल्‍ली यूपी बार्डर सड़क को NH घोषित कर दिया है। अब यह NH 709B के नाम से जाना जाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 09:22 PM (IST)
जाम से राहत देने के लिए दिल्‍ली की यह सड़क बनी NH, अब छह लेन पर फर्राटे भरेगी आपकी कार
जाम से राहत देने के लिए दिल्‍ली की यह सड़क बनी NH, अब छह लेन पर फर्राटे भरेगी आपकी कार

नई दिल्‍ली, जेएनएन। बागपत-सहारनपुर रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया है। पूरी सड़क छह लेन की होगी और यह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर-गीता कॉलोनी-शास्त्री पार्क खजूरी खास से होकर गुजरेगी। इस सड़क के बनने से यमुनापार में जाम की समस्या भी दूर होगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शास्त्री पार्क में इसका शिलान्यास रखेंगे। अगले डेढ़ से दो वर्ष में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी और इससे दिल्ली के लगभग 55 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मनोज तिवारी ने इस परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनके सामने अपने संसदीय क्षेत्र को जाम से मुक्त करने की चुनौती थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उन्होंने इस समस्या से अवगत कराया था। उनसे समस्या हल करने की अपील की थी और अब यह समस्या दूर हो जाएगी।

loksabha election banner


गडकरी ने उन्हें पत्र लिखकर जानकारी दी है कि अक्षरधाम, गीता कालोनी, खजूरी खास होते हुए बागपत-शामली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709-बी को मंजूरी दे दी गई है। छह लेन की यह सड़क 155 किलोमीटर लंबी होगी जिसपर 4,405 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कुल सड़क में से 14.75 किलोमीटर (एलिवेटेड) का हिस्सा दिल्ली में होगा। तिवारी ने दावा किया कि सांसद होने के नाते उन्होंने केंद्र सरकार से मिलकर लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र में लागू करवाई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सातों सांसदों को कुल 35 करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए मिलते हैं। इसके विपरीत केजरीवाल सरकार को केंद्र से 53 हजार करोड़ रुपये विकास कार्यो के लिए मिलते हैं। इतनी बड़ी राशि केंद्र से मिलने के बावजूद केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों के हित के लिए कोई भी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने वाली योजना बनाने में असफल साबित हुई है।


सड़क का काम चार चरण में पूरा किया जाना है:

       सड़क का हिस्सा-                                            लंबाई -                                लागत

  • अक्षरधाम से खजूरी खास होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा- 14.75 किमी-     1100 करोड़ रुपये
  • उत्तर प्रदेश सीमा से मंडोला होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे- 16.57 किमी-    1800 करोड़ रुपये
  • ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से शामली बाईपास- 61.4 किमी-         725 करोड़ रुपये शामली
  • बाईपास से सहारनपुर बाईपास-  62.7 किमी-                  780 करोड़ रुपये

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.