Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    टेक ऑफ से पहले ही एअर इंडिया के विमान में आई खराबी, दिल्ली से मुंबई 160 यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान

    By Agency Edited By: Kapil Kumar
    Updated: Thu, 24 Jul 2025 09:02 AM (IST)

    दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण मुंबई जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया। विमान में 160 यात्री सवार थे। कॉकपिट ...और पढ़ें

    दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट रद।

    पीटीआई, नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान ने बुधवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद कर दी। यह विमान 160 यात्रियों को लेकर मुंबई जाने की तैयारी में था।

    एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक दल ने उड़ान को रद करने का फैसला लिया। बताया गया कि पायलट ने उड़ान को रद करने का फैसला उस समय लिया, जब कॉकपिट में गति मापदंडों को प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन में कुछ गड़बड़ी देखी गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को विमान से उतारकर दूसरे विमान में बैठाया गया और मुंबई के लिए रवाना किया गया। एयर इंडिया की ओर से इस तकनीकी खराबी के चलते खेद व्यक्त किया गया।