Move to Jagran APP

शिकागो में विवेकानंद के संबोधन के बाद दुनिया ने हिंदुत्व को नए नजरिए से देखा : अजित डोभाल

जेएनयू छात्रों को आनलाइन संबोधित करते हुए अजित डोभाल ने कहा कि 1893 में शिकागो में सर्वधर्म सम्मेलन हुआ था। इसमें भारत की तरफ से स्वामी विवेकानंद सारगर्भित संबोधन से सबको प्रभावित किया। स्वामी जी के संबोधन के बाद दुनिया ने हिंदुत्व को नए नजरिए से देखा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 07:25 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:25 PM (IST)
शिकागो में विवेकानंद के संबोधन के बाद दुनिया ने हिंदुत्व को नए नजरिए से देखा : अजित डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने जेएनयू छात्रों को किया संबोधित।

नई दिल्ली, राहुल चौहान। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर युवा महोत्सव के तहत व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शरीक हुए। जेएनयू छात्रों को आनलाइन संबोधित करते हुए अजित डोभाल ने कहा कि 1893 में शिकागो में सर्वधर्म सम्मेलन हुआ था। इसमें भारत की तरफ से स्वामी विवेकानंद सारगर्भित संबोधन से सबको प्रभावित किया। स्वामी जी के संबोधन के बाद दुनिया ने हिंदुत्व को नए नजरिए से देखा।

loksabha election banner

अजित डोभाल ने कियाा भारतेंदू हरिश्चंद्र का भी जिक्र 

अजित डोभाल ने संबोधन के दौरान भारतेंदू हरिश्चंद्र का भी जिक्र किया। कहा कि भारतेंदू जी ने भारत दुर्दशा लिखी। इसमें ब्रितानिया हुकूमत के दौरान भारत की दुर्दशा का वर्णन किया गया है। उन्होने लिखा है कि भारत की दुर्दशा देखी नहीं जा रही है। उन्होने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

भारत सर्वाधिक युवाओं की आबादी वाला देश

युवाओं से उन्होने कहा कि भारत सर्वाधिक युवाओं की आबादी वाला देश है। युवा यदि ठान ले तो कुछ भी मुमकिन नहीं। युवा देश को नए उमंग, उत्साह के साथ आगे ले जा सकता है। युवा पूरी क्षमता से देश के विकास में योगदान दें तो कुछ भी असंभव नहीं है।

बिना शिक्षा मजबूत भारत नहीं बना सकते

अजित डोभाल ने जीवन में शिक्षा के महत्व, स्वामी विवेकानंद के विचारों पर भी प्रकाश डाला। कहा, बिना शिक्षा मजबूत भारत नहीं बना सकते। हमें एक ऐसा देश बनाना है जहां युवा उच्च शिक्षित हों। सत्चरित्र का निर्माण करना है। ध्यान, साधना एवं योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। बकौल अजित डोभाल स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को विजन दिया है।

बिना पिलर वाले देश के सबसे लंबे लोहे के पुल से आसान होगी ग्रेटर नोएडा- दादरी की राह, जल्‍द होगा शुरू

दिल्ली में कोंकणी अकादमी की स्थापना की घोषणा से गोवा के लोग खुश, सीएम से मिलकर दिया धन्यवाद

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.