Move to Jagran APP

पद्मश्री की घोषणा के बाद प्रो. नजमा अख्तर ने कहा- काम को सम्मान मिलने पर खुशी हुई

Najma Akhtar News जामिया मिल्लिया इस्लामिया कुलपति प्रो. नजमा अख्तर को पद्मश्री विभूषित किया जाएगा। प्रोे. नजमा अख्तर ने कहा कि शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में किए गए उनकेे काम को सम्मान मिला है। इससे वह काफी खुश है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 06:45 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 07:30 AM (IST)
पद्मश्री की घोषणा के बाद प्रो. नजमा अख्तर ने कहा-  काम को सम्मान मिलने पर खुशी हुई
जामिया कुलपति को शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला पद्मश्री

नई दिल्ली [संजीव कुमार मिश्र]। जामिया मिल्लिया इस्लामिया कुलपति प्रो. नजमा अख्तर को पद्मश्री विभूषित किया जाएगा। प्रो. नजमा अख्तर ने कहा कि शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में किए गए उनके काम को सम्मान मिला है। इससे वह काफी खुश है। उन्होने कहा कि मैं उन सभी लोगों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होने मेरी प्रतिभा को पहचाना और इस मुकाम तक पहुंचाया।

loksabha election banner

सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारियां

प्रो. नजमा अख्तर ने कहा कि खासतौर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करती हूं। जिन्होने, जामिया की पहली महिला कुलपति बनाया। पद्मश्री मिलना यह साबित करता है कि मैं, उनके उम्मीदों पर खरी उतरी हूं। इस सम्मान से अभिभूत हूं। इससे जिम्मेदारियां बढ़ी हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पहली महिला कुलपति होने का गौरव

प्रो. नजमा अख्तर कोे जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पहली महिला कुलपति होने का गौरव प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं प्रो नजमा को चार दशक के लंबे शैक्षणिक नेतृत्व का अनुभव है। वह राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईपीए) में 130 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक प्रशासक पाठ्यक्रम की 15 वर्षों तक सफल नेतृत्व की। देश में शैक्षिक प्रशासक तैयार करने के लिए इलाहाबाद में पहले प्रदेश स्तर के प्रबंधन संस्थान को स्थापित व सफलतापूर्वक विकसित करने में भी इनका अहम योगदान रहा।

2019 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़ी थीं

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता प्रो अख्तर ने इसी विवि में परीक्षा नियंत्रक का भी दायित्व संभाला। इग्नू में इन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिस्टेंस एजुकेटर कैपेसिटी बिल्डिंग पाठ्यक्रमों का भी नेतृत्व किया। अप्रैल 2019 में नजमा अख्तर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कुलपति नियुक्त किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.