Move to Jagran APP

जानें- TV पर लोकप्रिय वह चेहरा जिस पर उसकी ही शिष्या ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नामी बाबा श्री शनिधाम पीठाधीश्वर पर महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। बाबा का असली नाम मदन है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 06:30 PM (IST)
जानें- TV पर लोकप्रिय वह चेहरा जिस पर उसकी ही शिष्या ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
जानें- TV पर लोकप्रिय वह चेहरा जिस पर उसकी ही शिष्या ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज (असली नाम मदन लाल) और उसके दो शिष्यों के खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दाती महाराज और उसके दो शिष्यों
के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता आरोपित बाबा की शिष्या है। उसका आरोप है कि दाती महाराज और उसके शिष्यों ने दिल्ली व राजस्थान में स्थित शनि मंदिर के आश्रम में कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके साथ राजस्थान के पाली स्थित आश्रम में भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

loksabha election banner

दाती महाराज ने उससे अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। पुलिस ने दुष्कर्म, कुकर्म व छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके जांच डिस्ट्रिक्ट इनवेस्टीगेशन यूनिट को सौंप दी है। पुलिस टीम फतेहपुरबेरी स्थित बाबा के आश्रम पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। यहां सन्नाटा पसरा था। सोमवार को पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

इस बाबत दिल्ली पुलिस ने धारा 376 और 377 में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बाबा की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, बाबा आश्रम और अपने ठिकानों से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस बाबा की तलाश में आश्रम पहुंची, लेकिन बाबा नहीं मिले। दिल्ली स्थित बाबा के आश्रम पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

दुष्कर्म का यह मामला वर्ष 2016 का है। महिला का कहना है कि 2 साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि दुष्कर्म करने के बाद दाती महाराज ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि उस समय उन्होंने अपनी बेटी को दाती महाराज के संरक्षण में उनके आश्रम में ही छोड़ दिया था। 

इस महिला ने पिछले सप्ताह छह जून (बुधवार) को थाना फतेहपुरबेरी में शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर एसएचओ ने आकर बाबा से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि बाबा ने पूछताछ में बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया था।

वहीं, इस मामले में एसएचओ ने डीसीपी को रिपोर्ट भी की थी। इसके बाद डीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दिल्ली आश्रम में मौजूद सेवादार अर्जुन ने बताया कि बाबा कहां हैं? उन्हें इस बारे में नहीं पता। 

बताया जा रहा है कि बाबा का राजस्थान के पाली और दिल्ली के छतरपुर में आश्रम हैं। दिल्ली में बाबा सिर्फ शनिवार को आते हैं, जब यहां शनि भगवान की पूजा होती है। 

यहां पर बता दें कि दाती महाराज नियमित रूप से राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर आते हैं। उनकी खुद की वेबसाइट है और अपनी 'शिक्षा' को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर और राजस्‍थान के पाली में में उनके पास विशाल फार्म हाउस हैं।

यह भी पढ़ेंः दाती महाराज के मामले में भी सामने आए कई अहम राज, आसाराम-राम रहीम जैसा ही है मामला!

एक और मुश्किल में घिरे हैं बाबा दाती महाराज 

दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद बाबा की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाबा पर कई लोगों के हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप है। ऐसे में पुलिस इस मामले में भी जांच शुरू कर सकती है।

यहां पर बता दें कि अपनी ही साध्वियों से दुष्कर्म के मामलों में गुरमीत राम रहीम और आसाराम को कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है। हरियाणा से ताल्‍लुक रखने वाले गुरमीत राम रहीम को बीते साल जेल की सजा सुनाई गई है। डेरा सच्‍चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिद्धू मूल के पंजाबी जाट हैं। सन 2002 में राम रहीम पर साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगे। यौन शोषण की खबर छापने वाले स्थानीय पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के भी आरोप इन पर लगे थे। वर्ष 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म केस में दोषी करार देने के साथ 20 साल की सजा सुनाई है। 

वहीं, आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले में कुछ महीने पहले जोधपुर कोर्ट ने आसाराम सहित तीन लोगों को दोषी करार देने के साथ ही सजा सुनाई थी। वहीं, दो लोगों को बरी करार दिया गया था।

इस मामले में आसाराम को उम्रकैद की और अन्य दोनों दोषियों शिल्पी और शरत को 20-20 साल की सजा का एलान किया गया है। बता दें क‍ि आसाराम के अलावा कई ऐसे कथित संत हुए हैं जो कई तरह के व‍िवादों में फंसे हैं और उन्‍हें सजा हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.