Move to Jagran APP

Weather Update: ठंड बरकरार, दिल्ली में अगले 4 दिनों तक सुबह छाएगा घना कोहरा

26 जनवरी से फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 26 एवं 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे कम जाने की संभावना है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 09:18 AM (IST)
Weather Update: ठंड बरकरार, दिल्ली में अगले 4 दिनों तक सुबह छाएगा घना कोहरा
Weather Update: ठंड बरकरार, दिल्ली में अगले 4 दिनों तक सुबह छाएगा घना कोहरा

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी। वहीं 24 से 27 जनवरी के दौरान सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। 26 जनवरी से फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 26 एवं 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे कम जाने की संभावना है। वहीं 25 जनवरी को फिर से बादल छाए रह सकते हैं और दिल्ली के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

loksabha election banner

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 19.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसद एवं न्यूनतम स्तर 77 फीसद दर्ज हुआ। बुधवार को सुबह 8.30 बजे तक पालम में 6.2 मिमी, लोदी रोड में 21.5 मिमी, रिज में 22.7 मिमी, आयानगर में 17.6 मिमी, पूसा में 4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह के समय बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।

वहीं, दिल्ली में बुधवार को मौसम अचानक बिगड़ गया। इसके चलते कोलकाता से दिल्ली जा रहे दो विमानों की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जबकि लखनऊ से दिल्ली जाने वाले चार विमानों को भी आधा से एक घंटे तक रोक दिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट की पार्किंग एरिया में विमानों की कतार लग गई। दिल्ली में मौसम सुधरने के बाद विमानों को रवाना किया गया। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली आने-जाने वाली 11 ट्रेनें से देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। 

50 से ज्यादा उड़ानें देरी से संचालित

देश के अन्य हिस्सों में खराब मौसम का असर दिल्ली आइजीआइ एयरपोर्ट पर विमान संचालन पर पड़ा। खराब मौसम के कारण यहां से रवाना और आने वाली 50 से ज्यादा उड़ानें देरी से संचालित हुईं। वहीं तकनीकी एवं अन्य कारणों से दिल्ली आ रही सात उड़ानों को आसपास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम साफ होने के बाद अन्य उड़ानों को वापस दिल्ली लाया गया। इससे विमान यात्रियों को परेशानी हुई।

आइजीआइ एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य से थोड़ा कम था। इस दौरान विमानों के संचालन तकनीक द्वारा किया गया। दिन चढ़ने के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ, जिसके बाद एयरपोर्ट पर सामान्य तरीके से संचालन हुआ।

शुक्रवार से बढ़ेगी हवा की गति

स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचा था। इस कारण मौसम का मिजाज बदल गया। अब 25 से 26 जनवरी के दौरान फिर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। इससे उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा दिल्ली की तरफ पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.