विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोर्ट में पेशी के दौरान रो पड़ी Disha Ravi, बेंगलुरू से किया है गिरफ्तार

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 15 Feb 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 11:25 AM (IST)

Disha Ravi स्पेशल सेल ने दिशा रवि को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया और रविवार को पटियाला हाउस कोर्ट ...और पढ़ें

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई राज सामने आएंगे।
पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई राज सामने आएंगे।

नई दिल्ली,  जागरण संवाददाता। साइबर सेल ने दिशा रवि को रविवार दोपहर पटियाला हाउस कोर्ट स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा। इस दौरान दिशा रो पड़ी और खुद को बेकसूर बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दिशा ने कहा कि वह कृषि कानून विरोधी आंदोलन से प्रभावित है और आंदोलनकारियों के समर्थन में ऐसा किया था। पुलिस ने दलील दी कि दिशा सहित कई अन्य आरोपितों ने खालिस्तान समर्थक समूहों को दोबारा खड़ा करने और भारत सरकार के खिलाफ साजिश रची है। हजारों लोग उक्त साजिश में शामिल हैं, जो खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू से प्रभावित हैं।

जलवायु कार्यकर्ता है दिशा

22 वर्षीय दिशा बेंगलुरु के प्रतिष्ठित माउंट कार्मेल स्कूल की छात्रा है और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक है। वर्तमान में वह गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई है। दिशा जलवायु कार्यकर्ता है और वर्ष 2018 में ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक मूवमेंट शुरू करने वाली संस्था फ्राइडे फार फ्यूचर इंडिया अभियान की संस्थापक सदस्य है। यह संस्था कई देशों में पर्यावरण और जलवायु से संबंधित मसलों पर काम करती है। दिशा के पिता मैसूर में एथलेटिक्स कोच हैं और मां घरेलू महिला हैं।