विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder: हत्या के चंद दिनों बाद आफताब ने बना ली दूसरी गर्लफ्रेंड, गिफ्ट में पहनाई श्रद्धा की अंगूठी

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2022 04:17 PM (IST)

Shraddha Murder Case दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं जिनका इस्तेमाल श्रद्धा ...और पढ़ें

हत्या के बाद आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की श्रद्धा की रिंग
हत्या के बाद आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की श्रद्धा की रिंग

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Shraddha Murder Case श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पुलिस ने श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रद्धा की हत्या के कुछ दिनों बाद ही आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली थी, जिसे लेकर वह अपने कमरे में आया था। आफताब ने नई गर्लफ्रेंड को तोहफे में श्रद्धा की अंगूठी पहना दी। दिल्ली पुलिस ने वो अंगूठी भी बरामद कर ली है।

डेटिंग ऐप पर बनाई दूसरी गर्लफ्रेंड

बता दें कि मुंबई की श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को उसके लिव इन पार्टनर आफताब को हिरासत में लिया था। दिल्ली के महरौली में श्रद्धा की हत्या के चंद दिनों बाद ही आफताब ने उसी डेटिंग ऐप से दूसरी गर्लफ्रेंड बनाई, जिसके जरिए वह श्रद्धा वालकर से मिला था। डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद युवती आफताब के कमरे पर भी आई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दौरान श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और घर के अलग हिस्सों में मौजूद थे। 

आफताब का कराया जा रहा पॉलीग्रीफ टेस्ट

आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए उसे तिहाड़ जेल से रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) लाया गया। अब तक आफताब के 3 पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को उसका आखिरी बार टेस्ट हुआ था, जिसमें उसे बुखार होने की वजह से टेस्ट प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

श्रद्धा के पिता से मैच कर गया डीएनए

पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के पिता मदन विकास वालकर से जंगल में मिले हड्डियों का डीएनए मैच कर गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की जांच में और तेजी आ गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारों की मानें तो हड्डी अथवा खून के पुराने धब्बे आदि एक भी चीज से डीएनए मैच कर जाने पर आफताब के खिलाफ दिल्ली पुलिस को अहम सबूत मिल सकता है।

Delhi Murder: रिश्तों की कलंक गाथा, 1000 km से अधिक दूर बिहार में 'अंजन' की करतूत से अनजान रहा परिवार

डेटिंग एप पर प्यार, लिव इन में तकरार और हत्या, तीन साल में श्रद्धा-आफताब की 'Love Story' का खौफनाक 'The End'

Delhi Murder Case: 'बच्चों पर बुरी नीयत रखता था तो बेटे ने उसको मार डाला', कैमरे के सामने पूनम का कबूलनामा