साइबर सेल के हत्थे चढ़े अफ्रीकन दंपत्ति, साढ़े छह लाख रुपये ठग चुके हैं
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिक और उसकी पत्नी काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं। ये लोगों से अलग-अलग बहाने से रुपये ठगते हैं। पुलिस को इनके खिलाफ शिकायत मिली थी।
By Amit SinghEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 03:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 03:33 PM (IST)
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में लोगों से ठगी करने वाले एक अफ्रीकन जोड़े को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। इल पर कई लोगों से तकरीबन साढ़े छह लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस को इनके पास से ठगी में प्रयोग होने वाले 12 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, सोने व चांदी के गहने आदि बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिक और उसकी पत्नी काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं। ये लोगों से अलग-अलग बहाने से रुपये ठगते हैं। पुलिस को इनके खिलाफ शिकायत मिली थी।
जांच के बाद विदेशी दंपत्ति को दिल्ली के द्वारिका जिले की साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड के लिए आवेधन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें