Move to Jagran APP

Gurmeet Ram Rahim Parole: पढ़िये- निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने राम रहीम को पैरोल मिलने पर क्या कहा

Gurmeet Ram Rahim Parole यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिलने के साथ ही हंगामा मच गया है। इस पर देश के जाने-माने वकील और निर्भया के दोषियों का पक्ष रखने वाले एपी सिंह ने गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने का समर्थन किया है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 07:45 AM (IST)
Gurmeet Ram Rahim Parole: पढ़िये- निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने राम रहीम को पैरोल मिलने पर क्या कहा
Gurmeet Ram Rahim Parole: राम रहीम को पैरोल मिलने पर निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने क्या कहा

नई दिल्ली/गुरुग्राम, ऑनलाइन डेस्क। साध्वी यौन शोषण मामले में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम (Dera chief Ram Rahim) को पैरोल मिलने पर एक बार फिर सब लोग हैरान हैं। यह पैरोल राम रहीम को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल के लिए 48 घंटे के लिए दी गई है। इससे पहले भी राम रहीम ने कई बार कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के चलते उसे पैरोल देने से इनकार कर दिया गया था। बहरहाल, अब राम रहीम को पैरोल मिल गई है और फिलहाल वह गुरुग्राम में अपनी मां के साथ है। वहीं, यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिलने के साथ ही हंगामा भी जारी है। इस पर देश के जाने-माने वकील और निर्भया के दोषियों का पक्ष रखने वाले एपी सिंह ने गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- 'संत गुरमीत राम रहीम को जेल मैनुअल और संविधान के नियमों के साथ सिरसा प्रशासन से रिपोर्ट आने के बाद दी गई है। कोई असंवैधानिक तरीके से राम रहीम को पैरोल नहीं मिली है। माता-पुत्र का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें पुत्र अपनी माता किए कुछ भी कर सकता है और इसी तरह माता भी अपने पुत्र के लिए कुछ भी कर सकती है। संत राम रहीम को जेल मैनुअल के तहत ही पैरोल दी गई है।'

loksabha election banner

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मां का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। गुरुग्राम पुलिस की सिफारिश पर सुनारिया जेल ने परोल को मंजूरी देते हुए उसे 48 घंटे के लिए गुरुग्राम भेजा है। फिलहाल राम रहीम यहां पर एक फार्म हाउस में अपनी मां के साथ है।

वहीं, गुरमीत राम रहीम ने 21 दिनों के लिए इमरजेंसी परोल की अर्जी लगाई थी, जिस पर पर विवाद हो गया था। खासकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने हरियाणा सरकार से अपील की थी कि राम रहीम को परोल ना दी जाए। मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष संत बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि गुरमीत राम रहीम को परोल देना खतरे से खाली नहीं होगा। खैर राम रहीम को पैरोल मिली है और हंगामा जारी है।

दिल्ली में बढ़ेगा लॉकडाउन या फिर मेट्रो जैसी कई और सेवाएं होंगी बहाल, शनिवार या रविवार को होगा फैसला

वहीं, पैरोल मिलने के बाद राम रहीम गुरुग्राम पहुंच गया है और वह गुरुग्राम के मानेसर के एक फ़ार्म हाउस में है। इस फार्म हाउस में ही राम रहीम की मां भी हैं। बता दें कि राम रहीम की मां का मेदांता से इलाज चल रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि पैरोल के दौरान राम रहीम अपनी मां के पास ही रहेगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने केंद्र के समक्ष रखी 4 मांगे, बोले- युवाओं के लिए वैक्सीनेशन बंद होने का दुख

 

बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन किया था। इसके पबाद राम रहीम ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी, जो मान ली गई।

किसान आंदोलन में आया नया ट्विस्ट, राकेश टिकैत को ये कैसी धमकी; खबर पढ़कर होंगे हैरान

Delhi Lockdown Extension: 24 मई से दिल्ली होगी अनलॉक या फिर बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, समझिये इशारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.